फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   instead of aminabad and charbagh now roadside vendors market will be opened in the city

लखनऊ : अमीनाबाद-चारबाग को छोड़ पूरे शहर में सजेगा पटरी बाजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
instead of aminabad and charbagh now roadside vendors market will be opened in the city
लखनऊ। अमीनाबाद और चारबाग को छोड़कर पूरे शहर में पटरी बाजार सोमवार से सज जाएगा। खानपान की दुकानें खुलने से दिहाड़ी मजदूर और कामगारों को सहूलियत मिल सकेगी। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमण से बचाव को लेकर पटरी दुकानदार नियमों का पूरा पालन करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखेंगे। सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि अमीनाबाद और चारबाग में पटरी दुकानदारों की संख्या बहुत अधिक है और वेंडिंग स्थल कम है। ऐसे में अन्य स्थल और वेंडिंग जोन तलाशे जा रहे हैं। इसे लेकर पटरी दुकानदारों के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है। सोमवार तक इस पर निर्णय हो जाएगा। अमीनाबाद में 700 पटरी दुकानदार हैं जबकि बैठने की जगह महज 200 के लिए ही है। इसी तरह चारबाग में पटरी दुकानदारों की तादाद 500 से अधिक है और बैठने की जगह डेढ़ सौ हैं। इसके चलते वैकल्पिक वेंडिंग जोन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed