फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector's daughter robbed of purse, injured after falling during snatching

Lucknow News: इंस्पेक्टर की बेटी से पर्स लूट, छीना-झपटी में गिरकर घायल

Sun, 01 Dec 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Inspector's daughter robbed of purse, injured after falling during snatching
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर इलाके में बच्चों के साथ स्कूल जा रहीं बलरामपुर में तैनात इंस्पेक्टर की बेटी से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स बचाने व छीना-झपटी में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। इससे उनके पैर व हाथ में चोट आ गई। पीड़ित ने विकासनगर थाने में लूट का केस दर्ज कराया है।

जानकीपुरम गार्डन निवासी रीना चौहान के पिता ओपी चौहान बलरामपुर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पति गुलाब चौहान वाराणसी में प्राइवेट इंस्टीट्यूट चलाते हैं। रीना की बेटी अनवी व बेटा आर्यन अलीगंज सेक्टर-ओ स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैंं। रीना ने बताया कि शुक्रवार को बच्चों के स्कूल में कार्यक्रम था। दोपहर 11 बजे वह पैदल बच्चों के स्कूल जा रही थीं। संजीवनी वाटिका पर्स के पास एक बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रूके। इस पर उन्होंने पर्स को कसकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


मोबाइल फोन पर कर रही थीं बात



रीना ने बताया कि वह मोबाइल फोन पर भाई से बात कर रही थीं। तभी लुटेरे पर्स छीनने लगे। पर्स बचाने और छीना-झपटी के दौरान सड़क पर गिरने से हाथ-पैर में चोट आ गई। इस बीच बदमाश वहां से भाग निकले। रीना ने पुलिस कंट्रोल और पिता को सूचना दी। कुछ ही देर में विकासनगर पुलिस पहुंच गई। बाइक सवार लुटेरों को इधर-उधर पुलिस ने तलाशा, पर पता नहीं चल। एसओ विकासनगर विपिन सिंह ने बताया कि लुटेरों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नंबर प्लेट की बाइक का लुटेरों ने किया इस्तेमाल

बाइक सवार लुटेरों ने बिना नंबर की बाइक का प्रयोग किया था। नीले रंग की बाइक सवार एक बदमाश ने हेलमेट और दूसरे ने मास्क पहन रखा था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार लुटेरों की फुटेज मिली है। फुटेज में बदमाश टेढ़ी पुलिया से सीतापुर रोड की तरफ जाते दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed