Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector son threatened with death posting video Pakistan flag case registered against two classmates

Lucknow : पाकिस्तान का झंडा लगाकर वीडियो पोस्ट करने पर दरोगा के बेटे को हत्या की धमकी, दो सहपाठियों पर केस

Tue, 29 Apr 2025 06:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Apr 2025 06:52 PM IST
सार

दरोगा के बेटे को उसके सहपाठियों ने फोन किया और उसे हत्या की धमकी दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Inspector son threatened with death posting video Pakistan flag case registered against two classmates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारा थाना क्षेत्र में एक दरोगा के बेटे को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर वीडियो पोस्ट करने के बाद जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ित युवक ने बताया कि उसका छोटा भाई कक्षा 10 में पढ़ता है और उसने 24 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वीडियो में पाकिस्तान का झंडा लगा था और अपशब्द भी लिखे थे।

विज्ञापन


वीडियो पोस्ट करने में घंटे के भीतर ही उसके दो सहपाठी छात्रों ने वीडियो डिलीट करने को कहा। मना करने पर उन्होंने इंटरनेट कॉल कर उसे, उसके भाई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: मायावती ने आकाश आनंद के पक्ष में दिया संदेश, कहा- उनका हौंसला बढ़ाएं और जी-जान से काम में जुट जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow News: लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कार से कूदकर बचाई जान; कैब चालक गिरफ्तार


परिवार ने तुरंत इसकी शिकायत पारा थाने में दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed