Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector Gautampalli Line present on the charge of extortion

Lucknow News: वसूली के आरोप में इंस्पेक्टर गौतमपल्ली लाइन हाजिर

Sat, 04 Apr 2026 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Inspector Gautampalli Line present on the charge of extortion
लखनऊ। वसूली के आरोप में पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है कि एक मामले की जांच के दौरान उन्होंने रिश्वत मांगी थी। पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत हुई थी। छानबीन में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर विपिन सिंह को गौतमपल्ली थाने का प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। इस मामले में इंस्पेक्टर गौतमपल्ली ने लापरवाही बरती थी। उन पर हुई कार्रवाई को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक सोनकर और इंस्पेक्टर इटौंजा मारकंडेय यादव को भी लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन




दरोगा और सिपाहियों की भूमिका की भी जांच

वसूली मामले में गौतमपल्ली थाने के एक दरोगा और कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक युवक को पकड़कर थाने लाया गया था। बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए वसूली के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हागी। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed