फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector dies after being hit by train

Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आकर दरोगा की मौत

Fri, 07 Feb 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inspector dies after being hit by train
ट्रेन की चपेट में आकर दरोगा की मौत
लखनऊ। चारबाग स्टेशन में बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते समय दरोगा सुरेश सिंह (59) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मूलरूप से बिजनौर जिले के रहने वाले सुरेश वर्तमान में रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन


सुरेश सिंह गाजीपुर के सर्वोदय नगर में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक सुरेश तीन दिन की छुट्टी पर आए थे। विभागीय काम से उन्हें बृहस्पतिवार सुबह हरदोई जाना था। शाम को ड्यूटी पर लौटना था। सुबह वह ट्रेन पकड़ने चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंचे थे। इस बीच ट्रेन के दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़े होने की अनाउंसमेंट हुई।
विज्ञापन

सुरेश ट्रेन पकड़ने के लिए सीढ़ियों के बजाए पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर जाने लगे। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी ने उनके पास मिले दस्तावेजों के जरिये घटना की जानकारी उनके परिजनों व अधिकारियों को दी। परिवार में पत्नी, बेटा सभाजीत सिंह व दो अन्य बच्चे हैं। इस वर्ष जून में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed