फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector accused of misconduct; lawyers create a ruckus

Lucknow News: इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, अधिवक्ताओं का हंगामा

Fri, 12 Jun 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of misconduct; lawyers create a ruckus
विभूतिखंड थाने में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
लखनऊ। विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह पर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता पंकज मिश्र ने थाने में अभद्रता का आरोप लगाया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने विभूतिखंड थाने में दोपहर से शाम तक प्रदर्शन किया। एसीपी सौम्या पांडेय के आश्वासन पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

आलमबाग के साकेतपुरी निवासी पंकज मिश्र का कहना है कि वह अपने रिश्ते के ससुर गंगाधर प्रताप त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने शिकायत सुनते ही अभद्रता की और प्राथमिकी दर्ज करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने एनकाउंटर कराने और जेल भेजने की धमकी भी दी। इससे आहत होकर उन्होंने अपने साथियों को थाने बुलाया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह पहले भी ऐसा व्यवहार कर चुके हैं।
विज्ञापन

थाना छोड़कर निकल गए थानेदार
थाने में अधिवक्ताओं के हंगामे से दोपहर से शाम तक अफरा-तफरी रही। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। अधिवक्ताओं की भीड़ बढ़ती देख इंस्पेक्टर थाना छोड़कर चले गए। शाम को एसीपी सौम्या पांडेय ने पंकज मिश्र की तहरीर पर उनके रिश्ते के ससुर पर प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने इंस्पेक्टर को हटाने की मांग पर जांच का आश्वासन दिया।

विभूतिखंड थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

विभूतिखंड थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

विभूतिखंड थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

विभूतिखंड थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed