फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspection transfer in ashok yadav murder case

अशोक यादव हत्या कांड की जाँच क्राइम ब्रांच से लेकर मोहनलालगंज पुलिस को सौपी गई

Tue, 02 Feb 2021 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
inspection transfer in ashok yadav murder case
मोहनलालगंज। सेना से रिटायर और प्रॉपर्टी डीलर अशोक यादव की हत्या 16 सितंबर 2019 को की गई थी। इस मामले की जांच शुरूआत में मोहनलालगंज पुलिस ने की थी लेकिन बाद में इसे क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। अब दोबारा इस हत्याकांड के खुलासे के लिए केस को क्राइम ब्रांच से वापस लेकर मोहनलालगंज पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज में 16 सितंबर 2019 को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड आर्मीमैन अशोक यादव पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मोहनलालगंज पुलिस ने जिस तरह से पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय की हत्या का खुलासा किया है। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने सोमवार को इस मामले की विवेचना दोबारा मोहनलालगंज पुलिस को सौंप दी है। मृतक की पत्नी और उसके करीबियों से पूछताछ और पिछली जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने फिर से मामले की तहकीकात आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि अशोक यादव हत्याकांड की जांच फिर से पुलिस को मिल गई है। हत्याकांड से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जांच सकारात्मक दिशा में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed