फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   insensitive government trying to hide pushpendra yadav murder says akhilesh

पुष्पेंद्र यादव की हत्या पर पर्दा डालने में जुटी संवेदनहीन सरकार : अखिलेश यादव

Mon, 14 Oct 2019 09:35 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 14 Oct 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
insensitive government trying to hide pushpendra yadav murder says akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि झांसी के नौजवान पुष्पेंद्र यादव की फर्जी एनकाउंटर में निर्मम हत्या पर पुलिस और सरकार का रवैया पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। आखिर भाजपा सरकार कब तक सच्चाई पर पर्दा डाले रहेगी ? जबकि सरकार को माननीय उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन


अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पुष्पेंद्र का तीन महीने पहले ही विवाह हुआ था। उसकी पत्नी बेहाल है। सदमे में दो दिन पहले ही पुष्पेंद्र की दादी की मौत हो गई। पूरा परिवार गहन शोक के साथ दहशत में भी है। क्षेत्र की जनता में भी भारी आक्रोश है।  
विज्ञापन


बुंदेलखंड उपेक्षा का शिकार
सपा अध्यक्ष ने कहा, पुष्पेंद्र के परिवार से मिलने जाने के दौरान उन्हें बुंदेलखंड त्रासदी से दो-चार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेतवा नदी पर जहां रपटा है, वहां सपा सरकार ने पुल स्वीकृत किया था। ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने इसे बनाने की दिशा में कोई काम नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में अविरल जल प्रवाह के लिए चंद्रावल और लखैरी नदियों को पुनर्जीवित किया गया था। जल पुरुष राजेंद्र सिंह भी इसे देखने गए थे। यह भी उपेक्षा का शिकार हो गया। महोबा के चरखारी में सात तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया था। इसका जिक्र राजपरिवार की महारानी ने किया था। इस समय बुंदेलखंड का नौजवान बेरोजगार है। तिल, दलहन, मोठ की फसलें बर्बाद हो गई हैं। भाजपा सरकार की नीति किसानों के पक्ष में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed