फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innovation hub will start in AKTU

एकेटीयू : इनोवेशन हब शुरू, स्टार्टअप को मिलेगी रफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Innovation hub will start in AKTU
एकेटीयू में शुरू होगा इनोवेशन हब। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) में इनोवेशन हब तैयार हो गया है।
विज्ञापन

अब विवि की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों से इसके लिए पंजीकरण करवाया गया है, जहां विद्यार्थियों व शिक्षकों के विचारों को मूर्त रूप देने के लिए काम होगा।
विवि प्रशासन द्वारा इनोवेशन हब में हेड के रूप में महीप सिंह व दो मैनेजर तैनात किए गए हैं। इसी तरह संबद्ध व घटक राजकीय 14 संस्थानों में इनक्यूबेशन सेंटर भी तैयार हो गए हैं।
अब इन इनक्यूबेशन सेंटर और इनोवेशन हब के बीच समन्वय स्थापित कर किसी भी आइडिया या कंपनी को बिजनेस मॉडल बनाने का काम होगा।
इस क्रम में विवि प्रशासन ने सभी संबद्ध 756 कॉलेजों के इच्छुक शिक्षकों-विद्यार्थियों को इनोवेशन हब में रजिस्ट्रेशन कराया है।
इनोवेशन हब के समन्वयक डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि विवि प्रशासन लगभग दो करोड़ रुपये से स्पोक मॉडल पर इनोवेशन हब, इनक्यूबेशन सेंटर व कॉलेजों के साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन

जल्द ही इनोवेशन हब प्रदेश सरकार में पंजीकरण कराएगा। इसी क्रम में संबद्ध कॉलेजों के सभी इच्छुक व्यक्तियों से अपने रजिस्ट्रेशन कराया गया है। हम यहां पर उनके विचारों को या अगर वो कोई कंपनी चला रहे हैं तो उसे मेंटरशिप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्टार्टअप के विचारों को इनक्यूबेट करने का काम किया जाएगा। कैस में कई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर लैब है, इसका इस्तेमाल वह अपने प्रोजेक्ट के लिए कर सकते हैं। हम विद्यार्थियों या शिक्षकों के अच्छे आइडिया को बिजनेस रूप देंगे।
उन्हें स्पेस भी उपलब्ध कराएंगे, जहां वे अपने प्रोडक्ट पर काम कर सकेंगे। साथ ही जिसे जरूरत होगी, उसकी मेंटरशिप भी करेंगे। समय-समय पर इनक्यूबेशन सेंटर व विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञों के लेक्चर का भी आयोजन किया जाएगा।

एकेटीयू: पांच हजार विलंब शुल्क के साथ भरें परीक्षा फार्म
एकेटीयू ने शैक्षिक सत्र 2021-22 के विषम सेमेस्टर के यूजी-पीजी के नियमित व कैरी ओवर की परीक्षाओं के परीक्षा फार्म 10 फरवरी तक भरने की तिथि निर्धारित थी। इस क्रम में प्रथम वर्ष के री-एडमिट, पूर्व छात्रों, बीटेक-बीफार्मा तीसरे सेमेस्टर के नियमित व कैरी ओवर छात्रों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि 28 फरवरी तक 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरे जा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी के अनुसार सभी कोर्सों के प्रथम वर्ष व लेटरल इंट्री के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म नामांकन के समय ही भर दिया जाता है। उपरोक्त विद्यार्थी परीक्षा फार्म अथवा परीक्षा शुल्क नहीं जमा कर पाए थे तो ऐसे विद्यार्थी उपरोक्त तिथि तक परीक्षा फार्म या परीक्षा शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें। इसके बाद न तो तिथि बढ़ेगी और न ही फार्म भरे बिना विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे। संबंधित कॉलेजों को भी कहा है कि विद्यार्थियों को इसके लिए सूचित करते हुए परीक्षा फार्म भरवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed