{"_id":"5ef2d6978ebc3e42c8355bf3","slug":"innova-van-meets-accident-in-ayodhya-railway-engineer-died-and-drivers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: नहर में गिरा वाहन, रेलवे विभाग के इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: नहर में गिरा वाहन, रेलवे विभाग के इंजीनियर की मौत
Wed, 24 Jun 2020 09:59 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
नहर से वाहन को बाहर निकालते गोताखोर और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई चौराहा के पास एक इनोवा वाहन शारदा नदी के सहायक नहर में गिर गया। वाहन में रेलवे विभाग के इंजीनियर और दो ड्राइवर सवार थे। तीनों लोग इनोवा वाहन में सवार होकर पंजाब से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बुधवार तड़के यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
नहर में गिरने के बाद दोनों ड्राइवर किसी तरह वाहन से बाहर नकलने में सफल रहे, जबकि इंजीनियर वाहन सहित लापता हो गए है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से वाहन और इंजीनियर का पता लगाने में जुट गया।
विज्ञापन
नहर में बहाव तेज होने के कारण पानी भी बंद कराया गया, जिसके बाद इंजीनियर का शव व कार बरामद किया गया। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
ड्राइवर के अनुसार गाड़ी नहर में गिरने के बाद लगभग 50 मीटर दूर जाकर डूबने लगी थी और दो लोग निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन इंजीनियर नहीं निकल पाए और वाहन डूब गया था।