{"_id":"677ac9f6a5bc10854601e8ca","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-driver-arrested-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108691-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मासूम की माैत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मासूम की माैत, चालक गिरफ्तार
Sun, 05 Jan 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। नहर के बगल में शनिवार शाम खेल रहे तीन वर्षीय मासूम ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार राज्य के नवादा जिला अंतर्गत थाना नरहिट के ग्राम बेरौटा निवासी गोविंद अपनी पत्नी व परिवार के साथ कटरा के बेलहा स्थित ईंट-भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता है। शनिवार देर शाम उसका तीन वर्षीय पुत्र कमलेश नहर पटरी पर खेल रहा था। जबकि दंपती ईंट की पथाई कर रहे थे। इसी बीच मासूम मार्ग से गुजरे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भट्ठा मजदूरों की सूचना पर पहुंची नवीन माॅडर्न थाना कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर चालक थाना क्षेत्र के बैदौरा मशरिख निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार कर वाहन को थाने ले गई। मामले में मृतक के माता-पिता की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस बारे में थाना प्रभारी कटरा गणनाथ प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।