{"_id":"688694c665248b61550677ad","slug":"inflation-rains-on-vegetables-prices-of-gourd-ladyfinger-bottle-gourd-rise-lucknow-news-c-13-knp1050-1312102-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सब्जियों पर महंगाई की बारिश तरोई, भिंडी, लौकी के चढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सब्जियों पर महंगाई की बारिश तरोई, भिंडी, लौकी के चढ़े भाव
Mon, 28 Jul 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश शुरू होने के साथ सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। रसोई की आम सब्जियां हरी मिर्च, लौकी, तरोई, भिंडी आदि आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। मंडी से बाहर निकलने के बाद शहर के डंडइया बाजार, निशातगंज स्थित फुटकर सब्जी मंडी तक पहुंचते ही इनके भाव दोगुने हो गए हैं।
पिछले एक सप्ताह में थोक मंडी में ज्यादातर सब्जियों के भाव में पांच रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फुटकर में 10 से 50 रुपये तक की वृद्धि हो गई है। पिछले कई महीने तक काबू में चल रहे टमाटर के भाव में भी काफी उछाल आ गया है। वहीं एक सप्ताह पहले तक 70-80 रुपये तक बिकने वाली बींस के भाव 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसका असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।
इन सब्जियों के थोक और फुटकर भाव में दोगुना अंतर
सब्जी
नवीन मंडी में थोक भाव प्रति किलो
फुटकर भाव प्रति किलो
तरोई
15 रुपये
30 रुपये
हरी मिर्च
60 रुपये
120 रुपये
लौकी
15 रुपये
30 रुपये
भिंडी
20 रुपये
40 रुपये
खीरा
15 रुपये
30 रुपये
इन सब्जियों के दाम में भी आया उछाल
बींस
80 रुपये
120 रुपये
प्याज
15 रुपये
25 रुपये
परवल
40 रुपये
60 रुपये
करेला
40 रुपये
60 रुपये
सब्जियां लोकल किसानों के माध्यम से मंडी आ रही हैं। बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे आवक कम हुई है। थोक के भाव में सब्जियों के भाव में पांच रुपये प्रति किलो की दर तक वृद्धि हुई है। फुटकर व्यापारी ट्रांसपोर्ट, मेहनत का भी खर्च जोड़ते हैं। इससे अलग-अलग मंडियों में अलग-अलग दाम हैं। -रिंकू सोनकर, अध्यक्ष नवीन सब्जी मंडी