{"_id":"648d496049470082c703eeb5","slug":"industrialists-are-leaving-country-says-akhilesh-yadav-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, भाजपा सरकार को ढूंढे नहीं मिल रहे एमओयू साइन करने वाले निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, भाजपा सरकार को ढूंढे नहीं मिल रहे एमओयू साइन करने वाले निवेशक
Sat, 17 Jun 2023 11:19 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:19 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर साल बड़ी संख्या में उद्यमी देश छोड़कर भाग रहे हैं। हाल ये है कि भाजपा सरकार को यूपी में एमओयू करने वाले निवेशक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश को खोखला बना दिया है। केंद्र सरकार अपने कुछ समर्थकों के लिए ही नीतियां बनाकर उन्हें आगे बढ़ा रही है। इससे परेशान होकर हर साल बड़ी संख्या में करोड़पति उद्यमी भारत छोड़कर दूसरे देशों में अपना कारोबार शिफ्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि पिछले साल 7500 से अधिक करोड़पतियों ने देश छोड़ा था। इस साल अब तक 6000 करोड़पति विदेश जा चुके हैं। दुनिया भर से विदेशी निवेश लाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि जब भारत के ही उद्योगपति और कारोबारी देश छोड़ रहे हैं तो विदेशी निवेशक कैसे आएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ और नोएडा के स्मारक और पार्कों में प्रवेश महंगा, अब लगेगा 20 रुपये का टिकट
उन्होंने कहा कि स्थिति ये है कि बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार को एमओयू करने वाले निवेशक अब ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। फरवरी में जो वैश्विक निवेशक सम्मेलन हुआ था, उसमें 33 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया गया था, लेकिन जमीन पर एक भी निवेश नहीं दिख रहा है।