फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indira Gandhi was the architect of integrity of the country, unity in diversity: Lallu

देश की अखंडता, अनेकता में एकता की शिल्पकार थीं इंदिरा गांधी: लल्लू

Thu, 19 Nov 2020 11:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi was the architect of integrity of the country, unity in diversity: Lallu
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा व सादगी के साथ मनाई गई। पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की अखंडता और अनेकता में एकता की शिल्पकार थीं। उन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया।
विज्ञापन


अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्र महान नेत्री इंदिरा गांधी को शत-शत नमन कर रहा है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान की सर्वोच्च मिसाल पेश की थी। वह श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण व 20 सूत्री कार्यक्रमों की शिल्पकार थी। उन्होंने समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों को संविधान में शामिल करवा कर भारत के बहुलतावादी समाज को एक सूत्र में पिरोने और उसके एकीकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। समाजवाद को संविधान में शामिल करके, जमींदारी उन्मूलन कानून बनाकर, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम को बल प्रदान किया। उनका लोकप्रिय नारा था ‘गरीबी हटाओं’। यह मात्र नारा न होकर इन्हीं कार्यक्रमों का जमीनी क्रियान्वयन था जिसके चलते भारत के वंचित और गरीब गुरबा समाज को बड़ा संबल प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गाँधी जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके आम आदमी के धन को सुरक्षित हाथों में पहुंचाने का काम किया था। उन्होेंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने के प्रयास के साथ देश से राजा-रजवाड़ों को अतिमहत्वपूर्ण मानकर दिए जाने वाले  प्रीवीपर्स समाप्त कर देश में समानता का भाव स्थापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस मंौके पर पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, सतीश अजमानी, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अनूप गुप्ता, श्री उबैदउल्ला नासिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed