फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   indira dam

दूर तलक पानी और सूर्यास्त का नजारा

Tue, 30 Jul 2013 12:23 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
indira dam

स्थान- इंदिरा डैम, लखनऊ

विज्ञापन

दूरी- हजरतगंज से २० किमी दूर

यूं तो आपने बहुत सी ऐसी जगहें देखी होंगी जहां पानी की लहरों पर धूप थिरकती होगी, शाम ढले सूरज को देखना रोमांचित कर देता होगा लेकिन क्या आपको पता है, इंदिरा डैम की खूबसूरती इससे कहीं ज्यादा है...तो इस वीकेंड चलिए हमारे साथ यही खूबसूरती देखने...

हजरतगंज से महज २० किमी दूर इंदिरा नहर के ऊपर बना यह डैम बहुत ही खूबसूरत नजारा पेश करता है। मल्हौर से एमिटी यूनिवर्सिटी होते हुए आप यहां पहुंच सकते हैं।

दूर तक सिर्फ पानी ही पानी और चारों तरफ की हरियाली आपको रोमांच से भर देगी। पानी की तेज लहरे जिन पर सूरज की गिरती किरनें आपको आह्लादित कर देंगी।

इंदिरा डैम से सूर्यास्त का नजारा बहुत ही शानदार दिखता है जिसे आप अपने कैमरे में कैद करना न भूलें। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और मौज-मस्ती करने का यह एक बेहतरीन स्थान है।
विज्ञापन


आप चाहें तो अपने साथ खाने-पीने का आइटम ले जा सकते हैं वैसे यहां फास्ट फूड के अच्छे कॉर्नर आपको मिल जाएंगे। अब जब आप इंदिरा डैम पहुंच ही गए हैं तो जनाब ड्रीम वेली नैचुरल पार्क को मिस न करें। यह डैम से ठीक बायीं ओर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थीम पार्क भी है यहां
असल में यह एक थीम पार्क है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

यहां रेन डांस करने के लिए एक्वा डांस फ्लोर भी है जिसका लुत्फ लिए बिना आपकी ट्रिप अधूरी मानी जा सकती है साथ ही यहां नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका, हर्बल वाटिका, गुलाब वाटिका और पंचवटी नाम की पांच वाटिकाएं हैं जो इस पार्क को दूसरे पार्क से अलग दर्जा देती हैं।

आप यहां पैडल बोटिंग के अलावा घुड़सवारी, बैलगाड़ी और ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं। यहां एक छोटा सा स्वीमिंग पूल भी है जिसमें आप दोस्तों संग तैराकी का मजा ले सकते हैं।


यहां कई तरह छोटे-बड़े झूले हैं जो आपकी वेकेशन को और फनी बना सकते हैं। वैसे तो आप यहां कभी भी जा सकते हैं लेकिन बरसात के मौसम में यहां आने वालों की भीड़ बढ़ जाती है।

अगर आप इस पार्क की मेंबरशिप लेना चाहते हैं तो इन नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं 9335246384 9839415334 9936637659

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed