इंडिगो प्लेन में मच्छर काटने की शिकायत करने पर डॉक्टर को धक्के मारकर नीचे उतारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो की फ्लाइट में मच्छर काटने की शिकायत पर हार्ट सर्जन डॉ. सौरभ राय को धक्के मारकर नीचे उतार दिया गया। यही नहीं बदसुलूकी पर सीनाजोरी भी की और डॉक्टर से माफीनामा लिखकर देने को कहा। सोशल मीडिया पर अभद्रता की शिकायत वायरल हुई तो इंडिगो ने सफाई दी- समस्या का समाधान किया जाता कि उससे पहले डॉक्टर उत्तेजित हो गए। उन्होंने धमकाया और हाईजैक शब्द का इस्तेमाल किया।
नारायणा मल्टीस्पेशियलिएटी हॉस्पिटल बंगलूरू में कार्यरत हार्ट सर्जन डॉ. सौरभ राय सोमवार सुबह अमौसी एयरपोर्ट से बंगलूरू जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई-541 में सवार हुए। यह सुबह 6.05 बजे बंगलूरू रवाना होती है। विमान उड़ने को तैयार हो ही रहा था कि डॉ. राय ने केबिन क्रू से मच्छरों के काटने की शिकायत की।
इसको लेकर कहासुनी शुरू हुई तो उन्हें फ्लाइट से जबरन उतार दिया गया। इसके बाद डॉ. सौरभ को दूसरे विमान से टिकट करवाकर बंगलूरू जाना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि डॉ. सौरभ की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
जमकर हुई ट्रोलिंग
इंडिगो की ओर से की गई बदतमीजी का डॉ. सौरभ ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद देखते ही देखते ट्रोलिंग शुरू हो गई और एयरलाइंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया। हालांकि, मामले को लेकर अन्य यात्रियों को खासी नाराजगी रही।
डॉक्टर रॉय के आरोप पर इंडिगो ने ये दी सफाई
इंडिगो ने कहा, आपकी वजह से फ्लाइट लेट, माफीनामा दो
डॉ. सौरभ राय का कहना है कि मच्छरों के काटने की शिकायत की तो क्रू मेम्बर्स बदतमीजी करने लगे। धक्के मारकर विमान से उतार दिया। यह भी कहा कि आपकी वजह से फ्लाइट लेट हुई है, इसलिए माफीनामा लिखकर दीजिए।
इंडिगो की सफाई: यात्रियों को तोड़फोड़ के लिए भड़का रहे थे.....सुरक्षा से समझौता नहीं
वीडियो वायरल होने के बाद इंडिगो ने देर शाम ट्विटर से सफाई दी। एक कमेंट के जवाब में कहा डॉ. सौरभ ने मच्छरों की शिकायत की थी। इससे पहले कि हम परेशानी दूर कर पाते वह अभद्रता करने लगे। आक्रामक होकर दूसरे यात्रियों को तोड़फोड़ के लिए भड़काने लगे। साथ ही उन्होंने ‘हाईजैक’ शब्द का इस्तेमाल किया। हम सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते। इस कारण उन्हें तत्काल फ्लाइट से उतारने के निर्देश दिए गए।
इंडिगो का आरोप‘हाईजैक’ शब्द सुनते ही विमान से उतारा
एयरपोर्ट प्रशासन के आला अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का दावा है कि डॉ. सौरभ राय ने ‘हाईजैक’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे सुनते ही एयरलाइंस प्रशासन ने उन्हें विमान से उतार दिया। विमानों की सुरक्षा को लेकर खासी सतर्कता बरती जाती है। हाईजैक ऐसा ही शब्द है, अगर इसका इस्तेमाल किया तो यात्री को तत्काल विमान से उतार दिया जाता है।
डॉ. राय ने उठाए सवाल:...तो इंडिगो की दूसरी फ्लाइट से जाने की कैसे इजाजत दी
डॉ. सौरभ का कहना है कि अगर मैंने विमान हाईजैक करने की कोशिश की तो इंडिगो की ही दूसरी फ्लाइट 6ई 339 से यात्रा करने की इजाजत कैसे दे दी गई? उनका यह भी कहना है कि एयरहॉस्टेस ने उन्हें धमकाया भी। पर, उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। इंडिगो के सुरक्षाकर्मियों ने जबरन फोन से फोटो डिलीट करवा दिए। विमान में स्प्रे नहीं कर सकते तो रिपलेंट क्रीम क्यों नहीं देते।