फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IndiGo flights to be reduced, ticket prices to increase

Lucknow News: इंडिगो की उड़ानें घटेंगी, टिकट के भाव बढ़ेंगे

Thu, 11 Dec 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
IndiGo flights to be reduced, ticket prices to increase
बुधवार को इंडिगो के विमानों की सामान्य आवाजाही से यात्रियों ने ली राहत की सांस।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी से मुंबई, दिल्ली व बंगलूरू रूट पर इंडिगो की उड़ानों की संख्या कम हो सकती है। इसके लिए मंथन शुरू हो गया है। तीनों ही रूटों पर इंडिगो की सर्वाधिक उड़ानें हैं। सूत्रों की मानें तो इन रूटों पर उड़ानों की संख्या 8 से 10 तक कम हो सकती हैं। उड़ान घटने का सीधा असर किराये पर पड़ेगा। टिकट महंगे हो जाएंगे।

पिछले एक सप्ताह से देश भर में इंडिगो के विमानों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। अमौसी एयरपोर्ट पर भी प्रतिदिन दर्जनों उड़ानें निरस्त हो रही थीं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो की मनमानी पर लगाम लगाना शुरू किया है। 10 प्रतिशत उड़ानों को कम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस निर्देश के बाद इंडिगो प्रशासन ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 144 विमानों की आवाजाही होती है। इसमें लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, कोलकाता एवं खाड़ी देशों की उड़ानें शामिल हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर सर्वाधिक उड़ानें इंडिगो की हैं। इनकी संख्या 80 के आसपास है। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ से मुंबई, दिल्ली व बंगलूरू रूट पर उड़ानों की संख्या कम करने की गुजांइश ज्यादा है, क्योंकि इन्हीं रूटों पर उड़ानों की संख्या ज्यादा है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इंडिगो की लखनऊ से मुंबई के लिए 20, दिल्ली के लिए 10 तथा बंगलूरू के लिए 6 विमानों की आवाजाही है। हैदराबाद, पटना, जयपुर, अहमदाबाद, देहरादून के लिए इंडिगो की उड़ानों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की जेब होगी ढीली

अभी लखनऊ से मुंबई रूट का हवाई किराया औसतन 5,000 से 5,500 रुपये तक है। दिल्ली की उड़ानें 4,000 रुपये तथा बंगलूरू की 6,000 रुपये में जाती हैं। विमानों की संख्या घटेगी तो इसका असर किराये में नजर आएगा। विमान कम होंगे तो सीटों के लिए मारामारी बढ़ेगी, जिसका फायदा एयरलाइंस कंपनियां उठाएंगी। यात्रियों को यात्रा के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।

बुधवार को इंडिगो के विमानों की सामान्य आवाजाही से यात्रियों ने ली राहत की सांस। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed