फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India's growth journey, from FDI to exports, has created history.

Lucknow News: एफडीआई से निर्यात तक भारत की विकास यात्रा ने रचा इतिहास

Sun, 06 Sep 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
India's growth journey, from FDI to exports, has created history.
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वर्ष 2013-14 से अब तक भारत की आर्थिक एवं विकास यात्रा के प्रमुख आंकड़ों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंकड़े देश की बढ़ती आर्थिक शक्ति, आत्मविश्वास और भविष्य की मजबूत नींव का स्पष्ट प्रमाण हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 से अब तक एफडीआई 36.05 अरब डाॅलर से बढ़कर 94.53 अरब डाॅलर, विदेशी मुद्रा भंडार 304.2 अरब डाॅलर से 729.33 अरब डाॅलर और कुल निर्यात 466.22 अरब डाॅलर से 860.09 अरब डाॅलर हो गया है। खाद्यान्न उत्पादन 265.05 से बढ़कर 376.56 मिलियन टन हुआ है। यात्री वाहनों की बिक्री में करीब 85% और दोपहिया वाहनों की बिक्री में लगभग 47% वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इसी अवधि में केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय 2.29 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 12.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह केवल सरकारी खर्च नहीं, बल्कि सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट, रक्षा-संरचना, बिजली और डिजिटल नेटवर्क जैसी भविष्य की उत्पादक क्षमता में निवेश है। कहा कि एफडीआई में वृद्धि वैश्विक निवेशकों के भरोसे और खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि कृषि क्षेत्र की मजबूत होती क्षमता को दर्शाती है। वहीं, वाहन बिक्री में वृद्धि बढ़ती आय, आकांक्षाओं और उपभोक्ता विश्वास का संकेत है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज का निवेश आने वाले वर्षों की आय, उत्पादन और रोजगार की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed