फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   indian marcentile bank

इंडियन मर्केंटाइल कॉपरेटिव बैंक से हटा प्रतिबंध

Fri, 13 Sep 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
indian marcentile bank
लखनऊ। इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पांच साल पहले लगाए प्रतिबंध हटा दिए हैं। अब बैंक पूर्व की तरह लेन-देन कर पाएगा। आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, ग्राहकों के हित में प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। 12 जून 2014 से कोऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लागू थे। आरबीआई ने प्रतिबंध बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट, 1949 के कोऑपरेटिव सोसाइटीज पर लागू सेक्शन 35ए में लगाए। इन प्रतिबंधों को आरबीआई हर छह महीने पर बढ़ाता रहा।
विज्ञापन

लोन देने में अनियमितता पर हुई थी कार्रवाई
आरबीआई से पूर्व में आईं सूचनाओं के मुताबिक, लेन-देन पर प्रतिबंध लोन बांटने में अनियमितताओं के चलते लगाया गया था। बिना जरूरी शर्तों व निर्देंशों को पूरा कराए ही बैंक से लोन दिए जा रहे थे। इससे बैंक में अपना पैसा जमा करने वाले ग्राहकों के हितों पर संकट खड़ा हो गया था। आरबीआई ने इसके बाद नए लोन देने के साथ 1000 रुपये से अधिक की निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed