{"_id":"68204534ab5caf434406da91","slug":"india-pakistan-tension-jagdambika-pal-said-pakistan-violated-ceasefire-army-gave-befitting-reply-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan Tension: जगदंबिका पाल बोले- पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Pakistan Tension: जगदंबिका पाल बोले- पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sun, 11 May 2025 12:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 May 2025 12:05 PM IST
सार
लखनऊ पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस पर हमारी सेना ने चेतावनी देते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। उधर से हमारे नागरिक क्षेत्रों और गुरुद्वारों को निशाना बनाया गया। जबकि हमारा उद्देश्य सिर्फ आतंकवादियों का सफाया करना था।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को सांसद जगदंबिका पाल ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव पर सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति बनी थी। लेकिन, कुछ देर बाद ही पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। इस पर हमारी सरकार और सशस्त्र बलों ने उन्हें चेतावनी दी और कड़ा जवाब भी दिया।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि सरकार ने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि यह युद्ध विराम है। लेकिन, यदि कोई आतंकी कार्रवाई होती है तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर युद्ध विराम है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यूपी: लखनऊ-उन्नाव बेल्ट बनेगा प्रदेश का नया इंडस्ट्रियल हब, 25 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता खुला; ये है रोडमैप
विज्ञापन
पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या पर प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि हम न केवल आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाएंगे। बल्कि, उनके रहनुमाओं को भी ऐसी सजा देंगे, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकेगी। भारत का यही इरादा भी था। भारतीय सशस्त्र बलों ने अपनी वीरता से इसे पूरा किया। सटीक हमलों में पाकिस्तान के नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया।
अपने बयान में सांसद ने कहा कि इस कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने किसी भी आम पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया। उधर से लगातार 14 दिन तक एलओसी पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। हमारे नागरिक क्षेत्रों और गुरुद्वारों को निशाना बनाया गया। जबकि हमारा उद्देश्य सिर्फ आतंकवादियों का सफाया करना था।
#WATCH | Lucknow, UP: BJP MP Jagdambika Pal says, "A ceasefire between India and Pakistan was agreed upon. Still, they violated the ceasefire after that. Our Govt and armed forces gave them a warning and a reply. It was clearly said that this is ceasefire but any future act of… pic.twitter.com/WSEC9kIUvm
— ANI (@ANI) May 11, 2025