फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India and Srilanka t20 will be played without audience.

लखनऊ: बिना दर्शकों के होगा भारत-श्रीलंका टी-20 मुकाबला? संक्रमण की रफ्तार करेगी तय

Fri, 04 Feb 2022 02:04 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Feb 2022 02:04 PM IST
सार

लखनऊ में संक्रमण की रफ्तार तय करेगी कि श्रीलंका और भारत के बीच खेला जाने वाला मुकाबला दर्शकों की मौजूदगी में होगा या नहीं।

विज्ञापन
India and Srilanka t20 will be played without audience.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत और श्रीलंका सीरीज के लखनऊ में टी-20 मुकाबले से शुरू होने की खबर के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि यहां दर्शक होंगे अथवा नहीं। इकाना स्टेडियम प्रबंधन की मानें तो फिलहाल बीसीसीआई से मिले निर्देश के अनुसार 24 फरवरी को प्रस्तावित मुकाबला बिना दर्शकों के खेला जाना है, लेकिन अगर आने वाले दिनों में शहर में संक्रमण की रफ्तार गिरती है तो यहां दर्शकों को एंट्री मिल भी सकती है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते खिलाड़ियों को लगातार बायोबबल में रखकर मुकाबले खिलाए जा रहे है। बीसीसीआई के सूत्रों का मानना है कि मौजूदा हालात में बायोबबल के साथ स्टेडियम में दर्शकों मौजूदगी न हो तो बेहतर होगा। ऐसे में लखनऊ में होने वाला मुकाबला भी बिना दर्शकों के आयोजित होना हितकर होगा। हालांकि दर्शकों को एंट्री देने में स्थानीय प्रशासन के ऊपर काफी कुछ निर्भर करेगा कि वह मुकाबले के लिए क्या तैयारी करता है।
विज्ञापन


इस मामले में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि अभी हमारे पास मुकाबले को लेकर कोई पत्र नहीं आया है। अगर वहां से अनुमति मांगी जाएगी तो हम शहर में कोरोना संक्रमण की स्थिति देखकर ही बता पाएंगे कि स्टेडियम में दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा अथवा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के अगले दिन ही मुकाबला

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के ठीक अगले दिन लखनऊ में मैच खेला जाना है। 23 फरवरी को होने वाले चौथे चरण में लखनऊ भी शामिल है और मुकाबला ठीक अगले दिन यानी 24 फरवरी को होना है। स्टेडियम प्रबंधन के अनुसार उनकी ओर से प्रशासन को मुकाबले के बारे में अवगत करा दिया गया है। चूंकि लखनऊ में मतदान एक दिन पहले है। ऐसे में लखनऊ टी-20 मैच पर कोई संकट नहीं है।

हम एक सप्ताह के भीतर भी मुकाबला कराने में सक्षम

चूंकि भारत-श्रीलंका के बीच पहले लखनऊ में 18 मार्च को सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला होना था और अब अचानक मैच की तिथि बदलकर 24 फरवरी कर दी है। करीब 24 दिन पहले मुकाबला होने के बावजूद इकाना स्टेडियम प्रबंधन अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

इकाना स्पोर्ट्स सिटी के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया कि मुकाबला जल्द होने से हमारी तैयारियों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि हम हमेशा ही बड़े मुकाबले के लिए तैयार रहते हैं। स्टेडियम में भरपूर स्टाफ है जो कम से कम समय में विकेट तैयार करके मैच आयोजित करवाने में सक्षम है। अगर मुकाबला 24 फरवरी को भी होता है तो कोई परेशानी वाली बात नहीं।

22 को शहर पहुंचेगी मेहमान टीम

चौबीस फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका टीम के आने की पुष्टि हो गई है। यूपीसीए के सूत्रों के अनुसार टीम का 22 फरवरी को लखनऊ पहुंचना तय है। 23 को खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगे और अगले दिन मुकाबला खेलेंगे। जहां तक भारतीय टीम का सवाल है तो अभी तक बीसीसीआई से उनके आने की तिथि नहीं मिली है। हालांकि पूरी सीरीज के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी बायोबबल में रहेंगे ताकि संक्रमण के खतरे से खिलाड़ियों को दूर रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed