फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India and Srilanka t20 will be played without audience in Lucknow

लखनऊ: दर्शकों के बिना होगा भारत-श्रीलंका टी-20 मैच, 24 फरवरी को खेला जाना है मुकाबला

Tue, 15 Feb 2022 06:00 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Feb 2022 06:00 PM IST
सार

यूपीसीए के सीईओ दीपक शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के अलावा लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होना है और इसके ठीक बाद 24 फरवरी को मैच होना है। ऐसे में हमने तय किया है कि मुकाबला बिना दर्शकों के ही खेला जाए तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
India and Srilanka t20 will be played without audience in Lucknow
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के पदाधिकारियों की मानें तो भारत और श्रीलंका के बीच 24 फरवरी को होने वाला पहला टी-20 मुकाबला बिना दर्शकों के खेला जाएगा। मुकाबले के लिए दोनों टीमों के 21 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना है। दो दिन होटल में बिताने के बाद टीमें 23 फरवरी को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। यूपीसीए के सीईओ दीपक शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के अलावा लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होना है और इसके ठीक बाद 24 फरवरी को मैच होना है। ऐसे में हमने तय किया है कि मुकाबला बिना दर्शकों के ही खेला जाए तो बेहतर होगा। जहां तक मीडिया का सवाल है तो उन्हें स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। मुकाबले की तैयारियों के बाबत उन्होंने कहा कि इकाना स्टेडियम में अभी तक किसी इंटरनेशनल मैच के आयोजन में कोई परेशानी नहीं आई है। इस बार भी स्टेडियम प्रबंधन पूरी तरह तैयार है। हमें पूरी उम्मीद है कि मुकाबले का आयोजन शानदार होगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन से मिली 500 लोगों को अनुमति
इकाना स्पोर्ट्स सिटी के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया कि मैच कराने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति मिल गयी है। उनकी ओर से पांच सौ लोगों के प्रवेश के अनुमति दी गई है। जहां तक स्टेडियम का सवाल है तो यहां की दो काली और दो लाल मिट्टी वाली विकेट तैयार की जा चुकी है। बाकी मैच के दौरान कोविड प्रोटोकाल के तहत सभी इंतजाम कर लिए गए है। हम मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


यूपीसीए के नई टीम में पहुंचेगी स्टेडियम
मुकाबले को देखने के लिए यूपीसीए की नई कार्यकारिणी के लखनऊ पहुंचने की संभावना है। हालांकि कोविड प्रोटोकाल के तहत संख्या कम हो सकती है, लेकिन एसोसिएशन के अध्यक्ष निधिपति सिंधानिया के आने की पूरी संभावना है। इसके अलावा एसोसिएशन के सचिव प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष श्यामबाबू के अलावा डायरेक्टर राजीव शुक्ला के भी राजधानी पहुंच सकते हैं। सूचना यह भी है कि मुकाबले के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और मेंटर गौतम गंभीर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत श्रीलंका टी-20 सीरीज का कार्यक्रम
मैच -- आयोजन स्थल -- तिथि  
पहला टी-20 -- लखनऊ  -- 24 फरवरी
दूसरा टी-20 -- धर्मशाला -- 26 फरवरी
तीसरा टी-20 -- धर्मशाला  -- 27 फरवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed