{"_id":"6728276bbd4abddf6c043c28","slug":"india-alliance-sp-may-withdraw-some-of-its-declared-candidates-from-maharashtra-this-is-the-problem-in-formi-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharastra Election 2024: सपा महाराष्ट्र में वापस ले सकती है कुछ घोषित प्रत्याशी, गठबंधन में आ रहा है ये पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharastra Election 2024: सपा महाराष्ट्र में वापस ले सकती है कुछ घोषित प्रत्याशी, गठबंधन में आ रहा है ये पेंच
Mon, 04 Nov 2024 07:16 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 04 Nov 2024 07:16 AM IST
सार
Maharashtra Assembly Elections: सपा महाराष्ट्र का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ना चाहती है। पार्टी ने अपने प्रत्याशी जरूर उतार दिए हैं लेकिन समझौता होने पर वह नाम वापस ले सकती है।
विज्ञापन
बातचीत करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उपचुनाव और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा में गठबंधन नहीं हो सका। इधर महाराष्ट्र में भी सपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए। बावजूद इसके पार्टी अभी गठबंधन हो जाने की आशा में है। महाराष्ट्र के चुनाव में सपा को अब भी गठबंधन से जवाब का इंतजार है। जिन 10 सीटों पर सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहां नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 4 नवंबर है। अगर बात बनी तो सपा नेतृत्व कुछ प्रत्याशियों को मैदान से हटाने पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
सपा ने महाराष्ट्र के पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीती थीं। इस बार इन दोनों समेत कुल 10 सीटों पर अभी सपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सपा के प्रत्याशी उतारने पर इन सीटों पर मुस्लिम के साथ वहां रह रहे यूपी के लोगों के मत बंट सकते हैं। इससे कम मार्जिन से जीत-हार तय होने पर गठबंधन के प्रत्याशियों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
पार्टी के महाराष्ट्र इकाई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रयास यही है कि अगर गठबंधन के तहत उन्हें 3-4 सीटें देने पर भी सहमति बनी तो शेष सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी वापस ले सकती है। अन्यथा की स्थिति में सपा इन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। यूपी से भी वहां प्रचार वाहन भेजे जा सकते हैं। सपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी का कहना है कि वे गठबंधन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। नाम वापसी का समय निकल जाने के बाद आगे की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन