फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India alliance in UP: SP asks Congress which seats it

यूपी में इंडिया गठबंधन: सपा ने कांग्रेस से पूछा कौन-कौन सी सीटें चाहिए, साथ ही प्रत्याशी का नाम भी बताएं

Sun, 15 Oct 2023 01:14 PM IST
रोहित मिश्र अजित बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Oct 2023 01:14 PM IST
सार

यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच बन रहे गठबंधन की खबरों के बीच सपा ने कांग्रेस से पूछा है कि वह यह बताए कि उसे कौन-कौन सी सीटें चाहिए।

विज्ञापन
India alliance in UP: SP asks Congress which seats it
कांग्रेस और सपा पहले भी मिलकर चुनाव लड़ चुुके हैं।

विस्तार

लोकसभा चुनाव करीब आते ही इंडिया की समन्वय समिति में यूपी में सीट बंटवारे को लेकर मंथन प्रारंभ हो चुका है। कांग्रेस ने सीटों की संख्या बताई तो सपा ने कहा कि उसे यह स्पष्ट करना चाहिए कि किस सीट पर किसे लड़ाना चाहती है। आगे की बात उसके बाद ही होगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी सबसे अहम राज्य है, क्योंकि यहीं सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं। यहां इंडिया के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा होना है। घटक दलों में यहां सबसे मजबूत स्थिति में सपा है, इसलिए उसकी सहमति पर ही सारा दारोमदार निर्भर करेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि यूपी में सीटें बांटने का काम उनकी पार्टी ही करेगी।
विज्ञापन


राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस यूपी में गठबंधन के तहत करीब 30 सीटें मांग रही है। लेकिन, सपा नेतृत्व का मानना है कि सिर्फ लड़ने के लिए सीटों की संख्या ज्यादा रखना उचित नहीं है, जीतने के समीकरण अहम हैं, ताकि भाजपा को शिकस्त दी जा सके। समन्वय समिति में इसी तर्क को रखते हुए सपा ने कहा कि कांग्रेस जिन सीटों पर लड़ना चाहती है, उन सीटों और प्रत्याशी के नाम पहले बताए। उसके बाद आगे की बात होगी। समन्वय समिति के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने कहा है कि वह सीटों और प्रत्याशियों के बाबत होमवर्क कर रही है। जल्दी ही पूरे ब्यौरे के साथ अपनी बात रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना चुनाव के बाद केसीआर बन सकते हैं हिस्सा
भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख और तेलंगाना के सीएम केसी राव राज्य के चुनाव के बाद इंडिया में शामिल हो सकते हैं। समन्वय समिति के सूत्रों के मुताबिक, इस बारे समिति के नेताओं से बात हुई है। तेलंगाना कांग्रेस और बीआरएस के बीच मुख्य लड़ाई होने के कारण फिलहाल गठबंधन संभव नहीं है, लेकिन यह तय है कि केसीआर एनडीए के साथ नहीं जाएंगे। इसलिए राज्य चुनाव के बाद उनका इंडिया गठबंधन में शामिल होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed