{"_id":"65824b6ec831964b230abca4","slug":"india-alliance-in-up-congress-can-contest-on-20-seats-in-the-state-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में इंडिया गठबंधन: प्रदेश में 20 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस, सपा के साथ बैठक में जल्द होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में इंडिया गठबंधन: प्रदेश में 20 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस, सपा के साथ बैठक में जल्द होगा फैसला
Wed, 20 Dec 2023 07:34 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Dec 2023 07:34 AM IST
सार
इंडिया गठबंधन शीघ्र ही यूपी में सीटों के बंटवारे पर मंथन शुरू करेगा। इसके लिए सपा व कांग्रेस समेत सभी घटक दलों के नेता जल्द ही अलग से बैठेंगे। इसमें दलों की ओर से आ रहे दावों को परखा जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में सीटों के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में जल्द ही सीटों का बंटवारा होगा। अभी तक की चर्चाओं के अनुसार कांग्रेस 15 से 20 सीटें पा सकती है। इसमें से ज्यादातर वह सीटें होंगी जिनमें सपा का अच्छा प्रदर्शन कभी नहीं रहा है।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन शीघ्र ही यूपी में सीटों के बंटवारे पर मंथन शुरू करेगा। इसके लिए सपा व कांग्रेस समेत सभी घटक दलों के नेता जल्द ही अलग से बैठेंगे। इसमें दलों की ओर से आ रहे दावों को परखा जाएगा। मुख्य भूमिका में सपा होगी और कोशिश रहेगी कि मजबूत प्रत्याशी होने पर ही किसी घटक दल के दावे को स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन
विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की दिल्ली में हुई चौथी बैठक में यह स्पष्ट कर दिया गया कि सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत राज्यस्तर पर होगी। हालांकि, इसमें राष्ट्रीय व क्षेत्रीय घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस भी यूपी में सीटों के बंटवारे पर बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधि नामित कर देगी। सपा और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तभी दखल देगा, जब कोई गतिरोध पैदा होगा।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि इंडिया की जीत सामाजिक न्याय की जीत होगी। यह पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक) की रणनीति की सफलता होगी। अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि सीटों के बंटवारे में सपा बड़ा दल रखेगी, लेकिन यूपी में इस संबंध में निर्णय सपा ही लेगी। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश की 15-20 सीटों पर लड़ सकती है। शेष सीटें सपा और विधानसभा चुनाव से पहले के सपा गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के लिए रहेंगी।