फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India alliance: After South, now Rahul-Priyanka will brighten the election colors of UP, suspense on Rae Barel

LS 2024: दक्षिण के बाद अब यूपी का चुनावी रंग चटख करेंगे राहुल-प्रियंका, खत्म होगा रायबरेली-अमेठी पर सस्पेंस

Sat, 20 Apr 2024 05:48 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Apr 2024 05:48 AM IST
सार

India alliance: बीते सप्ताह दक्षिण के राज्यों में व्यस्त रहने वाले राहुल गांधी अब यूपी पर फोकस करेंगे। आज अमरोहा से बड़ी रैली के माध्यम से इसकी शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
India alliance: After South, now Rahul-Priyanka will brighten the election colors of UP, suspense on Rae Barel
आज अखिलेश के साथ अमरोहा में सभा करेंगे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में चुनावी रंग चटख करेंगे। इसकी शुरुआत 20 अप्रैल को अमरोहा से होगी। अमरोहा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त रैली है। इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव में यह दोनों प्रमुख नेता प्रदेश में सभा व रोड शो करेंगे।

विज्ञापन


राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से प्रत्याशी हैं। इसे देखते हुए पहले चरण के चुनाव में उन्होंने अपना पूरा फोकस दक्षिण में कर रखा था। यही वजह रही कि प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में उनकी एक भी सभा नहीं हुई। हालांकि पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन गाजियाबाद में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की थी। इसी दिन प्रियंका गांधी ने भी सहारनपुर में रोड शो किया था।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का कहना है कि पहले चरण में भी राहुल गांधी की सभाएं प्रस्तावित थीं लेकिन दक्षिण में उनकी व्यस्तता के कारण समय नहीं मिल सका। हालांकि अब वह प्रदेश में नियमित अंतराल में रैली व सभाएं करेंगे। अमरोहा के बाद झांसी में राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त सभा प्रस्तावित की गई है। कुछ एक जगह उनका रोड शो भी प्रस्तावित किया गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय स्थित वार रूम के वरिष्ठ सदस्य संजय दीक्षित ने कहा कि राहुल के साथ ही गाजियाबाद व फतेहपुर सीकरी में प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित है। जल्द ही इसके लिए समय मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ अमरोहा में ही दीपेंद्र हुड्डा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य सीटों पर कन्हैया कुमार व उदितराज आदि नेताओं के भी कार्यक्रम जल्द ही फाइनल होंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में कई वरिष्ठ नेताओं व दूसरे प्रदेश के नेताओं की सभाएं होंगी।

अगले सप्ताह आ सकता है अमेठी-रायबरेली का टिकट
कांग्रेस और गांधी परिवार से जुड़ी प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सीटों अमेठी और रायबरेली की सीट पर चल रहा प्रत्याशी का संशय भी जल्द समाप्त होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह यहां का टिकट घोषित हो सकता है। पूरी उम्मीद है कि यहां पर गांधी परिवार से ही प्रत्याशी होगा। अगर यहां से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य चुनावी मैदान में उतरता है तो कांग्रेस अपनी पूरी ताकत यूपी में झोंकेगी। इसका असर इन दो के साथ अन्य सीटों पर भी पड़ेगा।


भाजपा व बसपा भी वेट एंड वाच की स्थिति में
भारतीय जनता पार्टी ने जहां अपनी पहली ही सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से दोबारा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं रायबरेली को लेकर वह भी वेट एंड वाच की स्थिति में है। बसपा ने भी अमेठी और रायबरेली से अभी अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। हालांकि इन सीटों पर चुनाव पांचवें चरण में है। इसके लिए नामांकन 26 अप्रैल से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि यह दल कांग्रेस के प्रत्याशी देखने के बाद अपना प्रत्याशी घोषित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed