फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indecent comment on Maha Kumbh, case registered

Lucknow News: महाकुंभ को लेकर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

Fri, 17 Jan 2025 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Indecent comment on Maha Kumbh, case registered
नसीराबाद (रायबरेली)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का मामला बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि कुछ पापी कुढ़ा गांव में भी हैं, उनको महाकुंभ जाना चाहिए...। इसके अलावा महाकुंभ को लेकर अन्य टिप्पणी की है। मामले में करणी सेना के पदाधिकारियों ने नसीराबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव निवासी बब्लू सरोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की है। पोस्ट में लिखा कि जैसा कि महाकुंभ चल रहा है। कुछ पापी कुढ़ा गांव में भी हैं। उनको भी महाकुंभ जाना चाहिए अपने पाप धोने। कितने पाप किए हैं...। इस टिप्पणी से खफा करणी सेना के महासचिव अशोक कुमार व भानुप्रताप ने नसीराबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नसीराबाद थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित टिप्पणी के आधार पर बब्लू सरोज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed