{"_id":"60b7cdb48ebc3e14c530305c","slug":"incrochment-raibaraily-desk-news-lko580708337","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार रजबहे में अवैध तरीके से डाल दी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार रजबहे में अवैध तरीके से डाल दी छत
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार। तहसील क्षेत्र से होकर निकले ऊंचाहार रजबहे में कब्जे की नियत से अवैध तरीके से छत डाल दी गई। जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी होने पर अधिशासी अभियंता के निर्देश सहायक अभियंता ने जांच टीम गठित कर दी है। एक्सईएन ने बताया कि रिपोर्ट आने के बारे मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा और कब्जा हटवाया जाएगा।
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र से निकले ऊंचाहार रजबहा के किलोमीटर संख्या 20.400 बहेरवा गांव के पास रजबहे में पिलर खड़ा करके छत डाल दी गई। इलाकाई लोगों की शिकायत पर जूनियर इंजीनियर रामबहादुर पांडेय ने कार्य रोकवा दिया। तहरीर कोतवाली में दी, लेकिन कार्य नहीं रोका गया। पुलिस की उदासीनता के कार्य चल रहा है।
ऊंचाहार एसडीएम को अतिक्रमण की सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। एक्सईएन हेमंत कुमार वर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता संजय गुप्ता ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में अवर अभियंता राम बहादुर पांडेय और जिलेदार को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम को मामले से अवगत कराया जाएगा। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कि जांच की जाएगी।