{"_id":"5e0dd0148ebc3e87d53c47c7","slug":"increased-fare-applied-in-railway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में बढ़ा किराया लागू, यहां देखें- जनरल व रिजर्वेशन श्रेणी के किराये की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में बढ़ा किराया लागू, यहां देखें- जनरल व रिजर्वेशन श्रेणी के किराये की लिस्ट
Thu, 02 Jan 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की ओर से जनरल, स्लीपर, एसी श्रेणियों का बढ़ा हुआ किराया बुधवार से लागू कर दिया गया। चारबाग रेलवे स्टेशन से वाराणसी, प्रतापगढ़, कानपुर आदि रेलवे स्टेशनों के जनरल टिकटों के लिए यात्रियों को बढ़ी दरों से भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं रिजर्वेशन वाले टिकटों पर भी नई दरों से भुगतान लिए गए। सेंटर फॉर रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (क्रिस) पर बढ़े किराए की फीडिंग भी कर दी गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से बढ़ा किराया लागू करने के बाद जनरल क्लास का किराया 15 रुपये तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन
वहीं एसी व स्लीपर क्लास का बढ़ा किराया राउंड फीगर में तय किया गया है। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल श्रेणी के किराए में एक पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। इससे लखनऊ से कोटा का किराया जो पहले 185 रुपये था, वह बढ़कर 200 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर का किराया 155 रुपये से बढ़कर165 रुपये व लखनऊ से नई दिल्ली वाया मुरादाबाद का किराया 150 से बढ़कर 160 रुपये कर दिया गया।
Trending Videos
पटना का जनरल श्रेणी का नया किराया 170 रुपये