{"_id":"626a621524059a7e2414703f","slug":"increase-of-240-seats-in-nursing-in-the-state-increased-from-338-to-578-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में नर्सिंग में 240 सीटों की वृद्धि, 338 से बढ़कर 578 हुईं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में नर्सिंग में 240 सीटों की वृद्धि, 338 से बढ़कर 578 हुईं सीटें
Thu, 28 Apr 2022 04:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:22 PM IST
सार
प्रदेश मेें पहली बार राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग के लिए नीट यूजी के माध्यम से 112 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि वर्तमान सत्र में प्रदेश में नर्सिंग मेें 240 सीटें बढ़ाई गई हैं। प्रदेश के मेडिकल कालेज आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कन्नौज, ग्रेटर नोएडा और आरएमएल लखनऊ में 40-40 सीटें बढ़ाई गई हैं। इससे नर्सिंग की सीटों की संख्या 338 से बढ़ कर 578 हो गई हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर, जालौन, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा व बदायूं और स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज हरदोई, शाहजहांपुर, बहराइच, बस्ती व अयोध्या में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें संचालित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश मेें पहली बार राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग के लिए नीट यूजी के माध्यम से 112 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन
शेष सीटों पर अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के द्वारा प्रवेश दिया गया। बीएससी नर्सिंग कोर्स शुरू होने से पहले शैक्षणिक एवं आउटसोर्स के रूप में गैर शैक्षणिक पदों का सृजन किया जा चुका है। फिलहाल शैक्षणिक पदों को संविदा के आधार पर भरने की प्रक्रिया चल रही है। शैक्षणिक पदों का अधियाचन शीघ्र ही लोक सेवा आयोग प्रयागराज को भेजा जाएगा।
विज्ञापन