{"_id":"683e0c801cf3e11f370a5787","slug":"increase-facilities-at-gomti-nagar-station-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1233342-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर स्टेशन पर बढ़ें सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर स्टेशन पर बढ़ें सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवेपोर्ट की तर्ज पर विकसित किए जा रहे गोमतीनगर स्टेशन का सोमवार को रेलवे बोर्ड सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) हितेंद्र मल्होत्रा ने निरीक्षण किया। नॉर्थ टर्मिनल बिल्डिंग, फ्लाईओवर और एयर कॉनकोर्स को देखा। कहा कि जरूरत के मुताबिक यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाए। उन्होंने उतरेटिया और ट्रांसपोर्टनगर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। डीआरएम गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) रजनीश गुप्ता, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुधीर सिंह मौजूद रहे।
