फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Incomplete construction in the apartment, water in the basement and broken boundary

Lucknow News: अपार्टमेंट में अधूरा निर्माण, बेसमेंट में पानी और टूटी बाउंड्री

Mon, 06 Oct 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Incomplete construction in the apartment, water in the basement and broken boundary
प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-2 बी में बने विहान हाइट्स अपार्टमेंट के निवासी अधूरे निर्माण, खराब सुविधाओं और बिल्डर की लापरवाही से त्रस्त हैं। लगभग तीन वर्ष से रह रहे इन लोगों का कहना है कि बिल्डर विवेक इंफ्राटेक प्रा. लि. ने नक्शे के अनुसार प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया और सुविधाओं के नाम पर धोखा किया। नाराज दर्जनों पुरुषों और महिलाओं ने रविवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि बेसमेंट अधूरा और जलमग्न है। बिजली के मीटर पानी भरे क्षेत्र में लगे हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। एक लिफ्ट अब तक चालू नहीं हुई है, पार्किंग अधूरी है और वाहन खुले में खड़े करने पड़ते हैं। बिल्डिंग के तीन तरफ चारदीवारी अब तक नहीं बनी। नक्शे में दिखाए गए पार्क और स्विमिंग पूल भी अब तक नहीं बने। सीढ़ियों और भूतल पर काई जमी रहती है, सफाई की नियमित व्यवस्था नहीं है, जबकि हर महीने मेंटेनेंस चार्ज वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि आवास विकास परिषद, रेरा और जनसुनवाई पोर्टल पर बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई अधिकारी अब तक साइट पर नहीं पहुंचा। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत पर भी विभाग ने केवल सूचना पत्र अपलोड कर मामला निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रफुल्ल मिश्रा, अमित त्रिवेदी, आदित्य कुमार, सौम्य द्विवेदी, अशोक मौर्य, चारू चंद्र तिवारी, आलोक रंजन, अमितेश गौतम, रजनी तिवारी, सुषमा सिंह, सुमन, निशा, अभिषेक सिंह आदि ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। लोगों का कहना है कि अधूरे फ्लैटों को सील किया जाए, बिल्डर पर दंडात्मक कार्रवाई हो और प्रोजेक्ट को स्वीकृत नक्शे के अनुसार पूरा करवाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

-------

कोट
अपार्टमेंट में कोई गड़बड़ी नहीं है। कुछ लोग जानबूझकर विवाद पैदा कर रहे हैं और मेंटेनेंस शुल्क भी नहीं दे रहे हैं।

- व्योम वाशने, बिल्डर
---
बिल्डर ने यदि मानचित्र के विपरीत निर्माण किया है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बाकी मामले में रेरा को कार्रवाई का अधिकारी हैं क्योंकि परिषद ग्रुप हाउसिंग के लिए प्लाट देती है और मानचित्र पास करती है। बिल्डर किन वादों को पूरा नहीं किया यह रेरा में मामला है।

चंदन पटेल, उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed