फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   INCOME TAX RAID: Raids in Mumbai, Varanasi and Lucknow in search of benami properties of Abu Azmi

INCOME TAX RAID : अबू आजमी की बेनामी संपत्तियों की तलाश में मुंबई, वाराणसी और लखनऊ में छापे

Fri, 06 Oct 2023 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Oct 2023 12:05 AM IST
सार

आयकर विभाग, लखनऊ की बेनामी विंग के अधिकारियों की टीम ने उनके करीबियों के मुंबई, वाराणसी और लखनऊ स्थित ठिकानों पर बेनामी संपत्तियों से जुड़े तमाम दस्तावेजों को बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
INCOME TAX RAID: Raids in Mumbai, Varanasi and Lucknow in search of benami properties of Abu Azmi
अबू आजमी, सपा प्रमुख महाराष्ट्र

विस्तार

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी की बेनामी संपत्तियों की तलाश में आयकर विभाग ने तीन शहरों में उनके करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा है। बृहस्पतिवार को आयकर विभाग, लखनऊ की बेनामी विंग के अधिकारियों की टीम ने उनके करीबियों के मुंबई, वाराणसी और लखनऊ स्थित ठिकानों पर बेनामी संपत्तियों से जुड़े तमाम दस्तावेजों को बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


दरअसल, आयकर विभाग ने बीते वर्ष नवंबर माह में अबू आजमी और उनके करीबियों के देश भर में 30 ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान तमाम बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी मिली थी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, कानपुर और लखनऊ में छापों के बाद अबू आजमी पर 160 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप भी लगा था। 
विज्ञापन


इन ठिकानों से मिले दस्तावेजों की करीब दस महीने तक चली जांच के बाद बृहस्पतिवार को मुंबई, वाराणसी और लखनऊ में उनके करीबियों के ठिकानों को आयकर विभाग की बेनामी विंग ने फिर से खंगालना शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक वाराणसी में विनायक ग्रुप के ठिकानों पर भी छापा मारा गया है। विनायक ग्रुप समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे गणेश गुप्ता का है। उनका निधन होने के बाद परिजन इसे संचालित कर रहे हैं। इस ग्रुप के वाराणसी में तमाम आलीशान मॉल, रिहायशी बहुमंजिला इमारतें, शॉपिंग कॉम्पलेक्स आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक अबू आजमी को हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपये मिलने की जांच में पुष्टि हुई थी। मुंबई में अबू आजमी का कारोबार संभालने वाले अनीस आजमी के जरिए इस रकम को इधर से उधर किया जाता था। फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारी छापों में हुई बरामदगी के बारे में सूचना देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed