फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   income tax raid on irrigation department engineer rajeshwar singh yadav

शिवपाल के करीबी इंजीनियर के 22 ठिकानों पर छापे, मिली 52 करोड़ संपत्ति की जानकारी

Sat, 11 Nov 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Nov 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
income tax raid on irrigation department engineer rajeshwar singh yadav
डेमो - फोटो : amarujala
आयकर विभाग ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के करीबी एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह यादव के सात शहरों में 22 ठिकानों पर छापे मारे। एटा में राजेश्वर के घर से दो किलो सोने के गहने एवं बड़े पैमाने पर निवेश के दस्तावेज जब्त किए हैं। गुरुग्राम में उनके साले दिनेश यादव के यहां से तीन किलो सोने के गहने और 25 लाख नकद तो फरीदाबाद में  दूसरे साले मनोज यादव के यहां से  दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


आयकर महानिदेशक (जांच) आशु जैन ने बताया कि अभी कार्रवाई जारी है।  एटा के मेंहनी गांव स्थित राजेश्वर के पैतृक आवास और निर्माणाधीन होटल से कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। वहीं करीबी ठेकेदार बांके बिहारी गोयल के इंदिरापुरम स्थित दो आवासों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी के कागजात, 7.2 लाख कैश, 1.5 किलोग्राम ज्वेलरी मिली है। अब तक की कार्रवाई में 52 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed