{"_id":"c045dce07071143bf1311745482e0526","slug":"income-tax-raid-on-builder-sanjay-seth-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर संजय सेठ के घर और ठिकानों पर पड़ा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर संजय सेठ के घर और ठिकानों पर पड़ा छापा
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के नामी बिल्डर संजय सेठ के लखनऊ स्थित आवास और कार्यालयों पर छापा मारा गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को बिल्डर संजय सेठ के एक साथ लखनऊ स्थित 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है।
बिल्डर संजय सेठ सपा की एमएलसी लिस्ट में नाम आने से चर्चा में आए थे। लखनऊ के लालबाग स्थित शालीमार स्क्वॉयर बिल्डिंग में उनके ऑफिस पर भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी है।
लखनऊ में अलग-अलग 12 स्थानों पर इनकम टैक्स की रेड मारी गयी है। इसके लिए 12 अलग-अलग सेंटर से टीम बुलाई गई थी। सुबह आठ बजे एक साथ सभी 12 ठिकानों पर छापा मारा गया है।
विज्ञापन
शालीमार स्क्वॉयर स्थित संजय सेठ का ऑफिस बंद था। इसे करीब साढ़े 11 बजे खुलवाया गया। इसके बाद ही इनकम टैक्स के अफसर ऑफिस में दाखिल हो पाए।
यह छापामारी दिल्ली,नोएडा,वाराणसी एवं लखनऊ में होने की खबर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया तय समय से यह छापामारी कुछ देर से शुरू हो पाई।
संजय सेठ की कंपनी शालीमार एसोसिएट एंड बिल्डर्स को परिवहन निगम के थ्रीडी मॉडल पर आधुनिक बस अड्डे का निर्माण का भी ठेका मिला है।