फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   income tax raid in busimessmen places in lucknow.

लखनऊ: आयकर विभाग की छापेमारी में 100 किलो सोना बरामद, 10 करोड़ रुपये का कैश जब्त

Thu, 19 Jul 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
 income tax raid in busimessmen places in lucknow.
बरामद हुआ सोना व नकदी। - फोटो : amar ujala

आयकर विभाग ने लखनऊ के राजा बाजार निवासी ‘रस्तोगी बंधु’ कन्हैया लाल रस्तोगी एवं संजय रस्तोगी के पांच ठिकानों से 36 घंटे की जांच के दौरान 100 किलो सोना एवं 10 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया है। सोने की कीमत 31 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


यहीं नहीं ‘रस्तोगी बंधु’ के पुश्तैनी सूदखोरी के धंधे में 60 करोड़ रुपये से अधिक खपाए जाने का खुलासा हुआ है। जबकि करोड़ों रुपये की बेनामी जमीन की खरीद फरोख्त भी की गई जिसके दस्तावेज आयकर के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन

मिले सोने के गहने व बिस्किट

 income tax raid in busimessmen places in lucknow.

आयकर विभाग के प्रवक्ता एवं डिप्टी कमिश्नर (जांच) जयनाथ वर्मा के मुताबिक कन्हैया लाल रस्तोगी एवं बेटे के घर से 8.08 करोड़ की नकदी एवं 87 किलो सोने के बिस्किट और दो किलो सोने के गहने बरामद हुए। यह सोने के बिस्किट हॉलमार्क से प्रमाणित थे जिसके सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी थी। जबकि संजय रस्तोगी के घर से 1.13 करोड़ रुपये एवं 11.64 किलो सोना बरामद हुआ।

दोनों भाइयों के यहां से किया गया जब्त

 income tax raid in busimessmen places in lucknow.

इसमें से 8 करोड़ रुपये कन्हैया लाल रस्तोगी एवं 1.05 करोड़ रुपये संजय रस्तोगी के जब्त कर लिए गए। जबकि ‘रस्तोगी बंधु’ का सोना पूरा का पूरा जब्त कर लिया गया जिसकी कीमत करीब 31 करोड़ आंकी गई है।

विज्ञापन

किससे, कितना जब्त

 income tax raid in busimessmen places in lucknow.
बरामद नकदी - फोटो : amar ujala

कन्हैया लाल रस्तोगी--87 किलो सोने के बिस्किट, 0.2 किलो सोने के गहने, 8.00 करोड़ कैश  संजय रस्तोगी--11.64 किलो सोना, 1.05 करोड़ कैश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed