{"_id":"5d007db3bdec22073f3f35d8","slug":"income-tax-department-raids-in-showroom-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा शोरूम का 13 घंटे सर्वे, चार बड़े कारोबारी फंसे, आयकर अफसरों ने जब्त किए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा शोरूम का 13 घंटे सर्वे, चार बड़े कारोबारी फंसे, आयकर अफसरों ने जब्त किए दस्तावेज
Wed, 12 Jun 2019 09:51 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Jun 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आयकर विभाग ने सोमवार को दोपहर दो बजे चौक के गुलब्बो मार्केट स्थित एक बुलियन कारोबारी के शोरूम का आयकर चोरी की आशंका में सर्वे शुरू किया था।
आयकर अधिकारियों का यह सर्वे 13 घंटे तक चला। यानी अधिकारी आधी रात तीन बजे सर्वे खत्म करके वापस गए, साथ ही कारोबार के सभी दस्तावेज जब्त कर ले गए।
इससे बुलियन व्यापारी संग कारोबार करने और 52 किलो सोना गिरवी रखने वाले कारोबारी आयकर विभाग के राडार पर आ गए। इनके ऊपर किसी भी समय शिकंजा कस सकता है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुलियन व्यापारी के शोरूम से जब्त किए करोड़ों के कैश लेन-देन एवं सोना और चांदी की बिक्री के कच्चे-पक्के बिल की मंगलवार को जांच शुरू हो गई है। बुलियन व्यापारी सट्टे में 37 किलो सोना गंवाने के बाद पूरी तरह कंगाल हो गया है।

Trending Videos
उसने 52 किलो सोना गिरवी रखा था, जिसको वह छुड़ा नहीं सका। यह सोना गिरवी रखने वाले ने जब्त कर लिया है। सूत्र बताते है कि बुलियन कारोबारी से जब्त सोने की खरीद-फरोख्त और करोड़ों के लेन-देने के पर्चे के सहारे आयकर विभाग उन कारोबारियों पर शिकंजा कस सकता, जो अब तक करोड़ों रुपये की आयकर चोरी कर चुके हैं।