{"_id":"6793e2b7dd5c8fdf7d042505","slug":"income-tax-department-has-seized-the-benami-properties-of-an-employee-of-pintel-group-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1049274-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिनटेल ग्रुप के कर्मचारी की बेनामी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिनटेल ग्रुप के कर्मचारी की बेनामी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने लिया कब्जा
विज्ञापन
पिनटेल ग्रुप के कर्मचारी की बेनामी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने लिया कब्जा
लखनऊ। नई दिल्ली स्थित निर्णायक प्राधिकारी के आदेश पर आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कंपनी पिनटेल ग्रुप के कर्मचारी रवि कुमार की चार बेनामी संपत्तियों पर शुक्रवार को अपना कब्जा लेकर इनकी खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक लगा दी।
अधिकारियों के मुताबिक पिनटेल ग्रुप के संचालकों ने अपने कर्मचारी रवि कुमार के नाम से इन संपत्तियों को खरीदा था। इसमें दो संपत्तियां सुल्तानपुर रोड स्थित पिनटेल पार्क सिटी टाउनशिप में पाई गईं हैं। इन संपत्तियों की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
आयकर विभाग ने सुल्तानपुर रोड स्थित मस्तेमऊ, माधरमऊ और बक्कास गांव में रवि कुमार के नाम पर खरीदी गई 2.332 हेक्टेयर भूमि को जब्त करने के बाद शुक्रवार को इन पर कब्जा ले लिया। आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति निषेध इकाई की टीम ने सभी चारों भूखंडों पर अपना बोर्ड लगाया और डुगडुगी पिटवाकर इनकी खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की घोषणा की।
विज्ञापन
ये संपत्तियां पहले संतदेवी, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, संतलाल, मेलाराम, विशाल, आदित्य कुमार, आकाश कुमार, अर्जुन कुमार, रामभोग के नाम पर दर्ज थीं, जिन्हें सितंबर 2021 से सितंबर 2022 के बीच चार सेल डीड के जरिये रवि कुमार ने खरीदा था। इनकी रजिस्ट्री मोहनलालगंज स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई थी। इसके लिए करीब 5.68 करोड़ का भुगतान किया गया था। जांच में सामने आया कि रवि कुमार की इतनी बड़ी धनराशि का भुगतान करने की हैसियत नहीं थी।
पांच बेनामी संपत्तियां रवि कुमार के नाम पर खरीदी गई थीं
बता दें कि आयकर विभाग ने दो वर्ष पूर्व काकोरी स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कठिंगरा गांव में पिनटेल ग्रुप की अरबों रुपये कीमत की जमीनों को जब्त कर लिया था। इनमें से 5 बेनामी संपत्तियां रवि कुमार के नाम पर भी खरीदी गई थी, जिन्हें बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत जब्त किया गया था। आयकर विभाग अब तक रवि कुमार द्वारा 10 करोड़ रुपये से खरीदी गई बेनामी संपत्तियों को जब्त कर चुका है, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत 90 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।