फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax Department found evidence of investing black money on a large scale in Kolkata and Mumbai

Lucknow News : कोलकाता और मुंबई में बड़े पैमाने पर ब्लैकमनी को निवेश करने के आयकर विभाग को मिले प्रमाण

Mon, 26 Jun 2023 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Jun 2023 08:27 PM IST
सार

रियल एस्टेट कंपनी पिनटेल और अमरावती ग्रुप के करीबी हरेश मिश्रा के ठिकाने पर रविवार को आयकर विभाग के छापे में कोलकाता और मुंबई से जुड़ी तमाम शेल कंपनियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Income Tax Department found evidence of investing black money on a large scale in Kolkata and Mumbai
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रियल एस्टेट कंपनी पिनटेल और अमरावती ग्रुप के करीबी हरेश मिश्रा के ठिकाने पर रविवार को आयकर विभाग के छापे में कोलकाता और मुंबई से जुड़ी तमाम शेल कंपनियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर हेराफेरी करने के पुख्ता सुराग आयकर विभाग को मिले हैं। वहीं, अमरावती ग्रुप के संचालक रवि पांडेय के करीबी रिश्तेदार हरेश मिश्रा का राजधानी के सुल्तानपुर रोड स्थित एक्सेला कुटुंब प्रोजेक्ट से भी जुड़े होने का प्रमाण मिला है। आयकर विभाग ने हरेश मिश्रा के फ्लैट से कंप्यूटर की चार हार्ड डिस्क और आठ पेन ड्राइव भी बरामद की है, जिसका डाटा एनालिसिस किया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो रियल एस्टेट कारोबारियों के चार राज्यों में स्थित 50 से ज्यादा ठिकानों पर तीन हफ्ते पहले मारे गए छापों में मिले दस्तावेजों की जांच में हरेश मिश्रा का नाम सामने आया था। जब कारोबारियों के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स के दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि अधिकतर संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के लिए हरेश मिश्रा को अधिकृत किया गया था। कुछ साल पिनटेल ग्रुप के संचालक रोहित सहाय की तरह कारपोरेट कंपनी में काम करने वाले हरेश मिश्रा ने रियल एस्टेट के कारोबार में आकर करोड़ों रुपये की सौदे करने शुरू कर दिए थे। आयकर विभाग को कुछ ऐसे भी दस्तावेज मिले थे, जिसमें करोड़ों रुपये की नगदी को हरेश मिश्रा के जरिए कुछ लोगों को देने का जिक्र था। इन्हीं सब पहलुओं की गहनता से जांच के लिए आयकर विभाग ने हरेश मिश्रा के फ्लैट को खंगाला और तमाम अहम सुबूत एकत्र किए।
विज्ञापन


राजनेताओं से कनेक्शन की पड़ताल जारी
पिनटेल और अमरावती ग्रुप के संचालकों के यूपी और महाराष्ट्र के राजनेताओं से संबंधों की जांच तेजी से हो रही है। अब तक की जांच में यूपी में समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं और महाराष्ट्र के एक बड़े राजनीतिक घराने की संलिप्तता के पुख्ता सुराग मिल चुके है। आयकर विभाग को अब हवाला कारोबारी नंद किशोर चतुर्वेदी की तलाश है, जो महाराष्ट्र के राजनीतिक घराने और रियल एस्टेट कारोबारियों के बीच की कड़ी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed