{"_id":"631aa8187c60060af968e74e","slug":"income-tax-department-action-at-gopal-rai-house-lasted-till-4-am","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोपाल राय के घर रातभर चली आयकर विभाग की छानबीन, लखनऊ में घर पर लगे हैं कई एनजीओ के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोपाल राय के घर रातभर चली आयकर विभाग की छानबीन, लखनऊ में घर पर लगे हैं कई एनजीओ के बोर्ड
Fri, 09 Sep 2022 11:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:02 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि गोपाल राय जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उससे वे कभी चुनाव नहीं लड़े। उन पर आरोप है कि वह डमी पार्टी बनाकर चुनावी चंदा जुटाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ सहित देश के विभिन्न शहरों में बुधवार को शुरू हुई आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार सवेरे तक चली। इस दौरान लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के लालकुआं स्थित आवास से इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए।
सूत्रों ने बताया कि गोपाल राय जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उससे वे कभी चुनाव नहीं लड़े। उन पर आरोप है कि वह डमी पार्टी बनाकर चुनावी चंदा जुटाने का काम कर रहे थे। वह घर से कई एनजीओ चलाते हैं, उनके घर के बाहर केंद्रीय लोक शिकायत और जांच संस्थान, अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद, औद्योगिक एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ जैसे संगठनों के बोर्ड लगे हैं, जिस पर बड़े नेताओं और मंत्रियों की तस्वीरें लगी हैं। गोपाल राय ने इनकम टैक्स के छापे को साजिश बताया है।
सुल्तानपुर में घड़ीसाज की पार्टी के दफ्तर पर 16 घंटे चली कार्रवाई
सुल्तानपुर में घड़ीसाज की पार्टी के दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई 16 घंटे तक चली। इसमें पता चला कि अब्दुल माबूद इदरीसी की अपना देश पार्टी को 2013 से अब तक 425 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं। आयकर विभाग की टीम माबूद के घर से कई अहम दस्तावेज
विज्ञापन
ले गई। सूत्रों का कहना है कि माबूद के खाते में अधिकतर रकम गुजरात से आई। गुजराज में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक के जरिए कालेधन को सफेद किया जा रहा था।

वाराणसी के जनराज्य पार्टी के दफ्तर पर पैसों के लेनदेन के कागज जब्त
वाराणसी में जनराज्य पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह यादव के आवास और कार्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक आयकर विभाग की कार्रवाई चली। इसमें पैसों के लेनदेन से जुड़े कागजातों और कंप्यूटर हार्ड डिस्क को जब्त किया। इसकी पड़ताल की जा रही है। आयर अधिकारियों के अनुसार जनराज्य पार्टी ने बिना लिखा पढ़ी के करोड़ों रुपये चुनावी चंदे के रूप में एकत्र किया।