फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inclusive development and honesty are the capital of leadership: Dr. Rajeshwar Singh

समावेशी विकास और ईमानदारी है नेतृत्व की पूंजी : डॉ. राजेश्वर सिंह

Sat, 07 Feb 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Inclusive development and honesty are the capital of leadership: Dr. Rajeshwar Singh
डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के वार्षिक महोत्सव मैनफेस्ट–वर्चस्व के तहत आयोजित लीडर्स एक्सप्रेस सत्र में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए इंजीनियरिंग से पुलिस सेवा, प्रवर्तन निदेशालय और फिर सार्वजनिक जीवन तक की यात्रा का उल्लेख किया।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि जीवन हमेशा तय योजनाओं के अनुसार नहीं चलता। अनिश्चितता, दबाव और जिम्मेदारी हमें सीखने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने अनुकूलन क्षमता, ईमानदारी और निरंतर सीख को सफलता की कुंजी बताया।
विज्ञापन

कॉर्पोरेट और सार्वजनिक नेतृत्व की तुलना पर उन्होंने कहा कि राजनीति प्रबंधन का सबसे चुनौतीपूर्ण रूप है। एक विधायक को दूरदर्शी नेतृत्व, योजनाओं के क्रियान्वयन, संकट प्रबंधन, जन-संवाद और शिकायत निवारण जैसी कई जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। उन्होंने 42 से अधिक विभागों की निगरानी और 100 से अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन का अनुभव साझा किया। उन्होंने समावेशी और न्यायसंगत विकास पर जोर देते हुए कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विद्यार्थियों से जिम्मेदारीपूर्ण निर्णय लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. एमपी. गुप्ता, पीजीपी चेयर प्रो. आलोक दीक्षित, डीन प्रोग्राम्स प्रो. संजय कुमार सिंह समेत संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed