फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inaugeration of bal seva yojna on 22 july by chief minister yogi adityanath

22 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे बाल सेवा योजना का शुभारंभ

Tue, 20 Jul 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
inaugeration of bal seva yojna on 22 july by chief minister yogi adityanath
लखनऊ। कोरोना संक्रमण काल में अपने अभिभावक, माता-पिता या फिर माता या पिता में से किसी एक को खोने वाले अनाथ/प्रभावित बच्चों के संरक्षण व देखरेख के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ खुद सीएम योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को करेंगे। लोकभवन में होने वाले इस कार्यक्रम में राजधानी के 50 अनाथ बच्चे शामिल होंगे, जिनसे मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलों में भी किया जाएगा। साथ ही उसी दिन सभी जिलों में इस योजना से जुड़े आयोजन होंगे। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ किए जाने के साथ ही बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिभावक के खाते में मासिक चार हजार रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। लोकभवन के सभागार में दोपहर 12 बजे से होने वाले इस आयोजन में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह भी मौजूद रहेंगी। राजधानी में कोविड काल के दौरान अनाथ व प्रभावित हुए बच्चों की संख्या बढ़कर 292 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बाल सेवा योजना के तहत मिलेंगे ये लाभ
- बच्चों को सरकारी बाल देखरेख संस्थाओं में निशुल्क आवास
- 0-18 साल तक के बच्चों के अभिभावकों/देखभालकर्ता को चार हजार रुपये प्रति माह
- 11-18 साल के सभी बच्चों की कक्षा 12 तक की निशुल्क शिक्षा कस्तूरबा गांधी बालिका/अटल आवासीय विद्यालयों में व 12000 रुपये प्रतिवर्ष
- बालिग होने पर लड़कियों के विवाह हेतु 1,01,000 रुपये का आर्थिक सहयोग।
- कक्षा-9 व इससे ऊपर/व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष तक के बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप।
- बालिगहोने तक बच्चों की चल-अचल संपत्ति की कानूनी सुरक्षा।
50 लाभार्थी बच्चों में ये हैं शामिल
सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों जो 50 बच्चे योजना का लाभ पाएंगे, उनमें चार ऐसे बच्चे शामिल हैं जिनके माता-पिता दोनों की मौत कोविड के कारण हुई है। वहीं एक बच्चा ऐसा है जिसकी माता का निधन हुआ है। अन्य 45 बच्चे वो हैं, जिनके पिता की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed