फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inactive officers will be removed from his post in bsp says mayawati

बसपा सुप्रीमो ने दिया तीन महीने में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने का निर्देश

Mon, 26 Mar 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
inactive officers will be removed from his post in bsp says mayawati
mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के पहले संगठन को पूरी तरह से सक्रिय करने पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने जिला, विधानसभा व सेक्टर स्तरीय संगठन के निष्क्रिय पदाधिकारियों का हटाकर नए पदाधिकारी बनाने का काम मई तक और पूर्व में भंग किए गए पोलिंग बूथ के गठन का काम जून से शुरू कर अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सपा के साथ पार्टी के संबंध पूरी मजबूती से जारी रहेंगे। पार्टी आगे के उपचुनावों में गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की तरह सक्रिय भूमिका नहीं निभाएगी।
विज्ञापन


वह सोमवार को बसपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के विधायकों, जोनल इंचार्जों व जिम्मेदार वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के साथ एकजुट रहकर वोट करने वाले विधायकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विधायकों व कोआर्डिनेटरों से कहा है कि जिस तरह भाजपा के सहयोगी दल एक-एक कर सरकार से हटते जा रहे हैं, उससे केंद्र सरकार, राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा के आम चुनाव करा सकती है।

ऐसे में चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जी-जान से जुटना होगा। उन्होंने दुहराया कि सपा के साथ पार्टी के संबंध पूरी मजबूती से जारी रहेंगे। पार्टी आगे के उपचुनावों में गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की तरह सक्रिय भूमिका नहीं निभाएगी। 

उन्होंने जोन इंचार्जों को आगाह किया कि संगठन से निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और उनकी जगह नए बनाने का काम कमरों में बैठकर नहीं होगा। इसके लिए जिला, विधानसभा व सेक्टर स्तरीय कैडर बैठकें होंगी और उसी में विचार-विमर्श कर नए सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

संगठन से जुड़ने वालों को 50 रुपये लेकर सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा सहित सभी विधायक व जोन इंचार्ज उपस्थित रहे।

अंबेडकर जयंती पर मंडल स्तरीय कार्यक्रम

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 14 अप्रैल को डा. अंबेडकर की जयंती मंडल स्तर पर उत्साह के साथ मनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि लखनऊ मंडल के कार्यकर्ता ही लखनऊ में डा. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

संकेत है कि यहां वह स्वयं शामिल होकर समर्थकों को संबोधित कर सकती हैं। इस मौके पर पार्टी समर्थक भाजपा को हराकर सत्ता की मास्टर चाभी हासिल करने के लिए बसपा को अधिकाधिक सफलता दिलाने का संकल्प लेंगे।

उन्होंने जनाधार बढ़ाने की मुहिम में लोगों से संपर्क के दौरान भाजपा सरकार के फैसलों व कामकाज की जानकारी देकर दलित व गरीब विरोधी तथा पूंजीपति समर्थक साबित करने का निर्देश दिया है।

मायावती दिल्ली रवाना

पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद बसपा प्रमुख मायावती देर शाम दिल्ली रवाना हो गईं। समझा जाता है कि राष्ट्रीय स्तर पर गैर भाजपा दलों के बनने वाले मोर्चे को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। इसके अलावा पश्चिमी यूपी व अन्य राज्यों की चुनावी तैयारियों के बारे में दिल्ली में ही नेताओं के साथ बैठक करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed