फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In UP, wife wants to marry brother-in-law, husband refuses

यूपी: पति ने किया दूसरा विवाह तो पत्नी देवर पर हुई राजी, देवर से हुआ एक बच्चा भी, पुलिस को बताई पूरी कहानी

Mon, 02 Oct 2023 04:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती
अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

यूपी के श्रावस्ती जिले में रिश्तों का एक अजीब मामला सामने आया। जब पति ने दूसरी शादी कर ली तो पत्नी देवर की तरफ आकर्षित होने लगी। यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। 

विज्ञापन
In UP, wife wants to marry brother-in-law, husband refuses
महिला ने बताई पूरी कहानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रावस्ती जिले के गिलौला इलाके में पति की दूसरी शादी के बाद पत्नी अपने देवर से विवाह करने का मन बना चुकी है। जबकि पति तलाक देने से इंकार कर रहा है। ऐसे में पत्नी ने सोमवार गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति से तलाक दिलाने की मांग किया है।

विज्ञापन


गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर के मजरा दर्जी पुरवा निवासी रिहाना पत्नी कयूम ने सोमवार गिलौला पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें उसका आरोप है कि उसके रहते पति ने दूसरा निकाह कर लिया था। जो काफी समय से पीड़िता को न सिर्फ नजरअंदाज कर रहा है। बल्कि पीडि़ता का खर्च उठाने से भी इंकार करता रहा है। 
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के चलते पीड़िता का अपने देवर के प्रति रुझान बढ़ा। इसके बाद पीड़िता अपने देवर के साथ रहने लगी। जिससे पीड़िता के एक बेटा भी है। ऐसे में पीड़िता अब अपने देवर के निकाह करना चाहती है। ताकि उसका जीवन सुखमय व्यतीत हो सके। ऐसे में पीड़िता ने गिलौला पुलिस से हस्तक्षेप कर पति से तलाक दिलाने की मांग किया है। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला उमेश सिंह का कहना है की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। उनके आने के बाद मामले को निस्तारित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed