{"_id":"5ad340ae4f1c1b05418b48cd","slug":"in-unnao-rape-case-cbi-presented-shashi-shingh-in-cbi-court-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म केस: आरोपी महिला शशि सिंह को चार दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म केस: आरोपी महिला शशि सिंह को चार दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव गैंगरेप कांड में आरोपी महिला शशि सिंह को चार दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया गया। उसे रविवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया था। शशि सिंह पर पीड़िता को गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिलवाने का आरोप है। सीबीआई ने शनिवार को उन्नाव से शशि सिंह को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, शशि ही उसे चार जून 2017 को रात आठ बजे विधायक के पास नौकरी दिलाने के बहाने ले गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुलदीप सिंह सेंगर ने उसके साथ बलात्कार किया। उस समय उनके घर के आंगन में शशि मौजूद थी। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज एफआईआर में शशि सिंह को सह आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई टीम ने विधायक से पूछताछ के बाद शनिवार को शशि सिंह से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में वह खुद को बेगुनाह बताती रही। उसने कहा, उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। शशि ने रोते हुए बताया कि उसके बेटे शुभम को पीड़िता ने फर्जी केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- फूट-फूट कर रोने लगा गैंगरेप का आरोपी विधायक सेंगर, कहा- पीड़ता के परिवार से 63 साल से है झगड़ा
वह इसकी पैरवी कर रही थी और मदद की गुहार लगाने विधायक कुलदीप सिंह के पास गई थी। कुलदीप सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की। यह कोशिश नाकाम हुई तो उसे रेप के मामले में फंसा दिया गया। शुरुआती पूछताछ के बाद सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
सूत्रों के अनुसार, शशि के विधायक कुलदीप से पारिवारिक संबंध हैं। शशि का पति हरिपाल सिंह फौज में है। कुछ दिनों पहले लखनऊ आई शशि सिंह ने मीडिया के सामने खुद को बेकसूर बताया था। उसने पीड़िता को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। इसके अगले दिन विधायक की पत्नी के साथ वह डीजीपी ओम प्रकाश सिंह से भी मिली थी और न्याय की गुहार लगाई थी। शशि ने डीजीपी को बताया कि उसके बेटे के खिलाफ पीड़िता ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। पांच महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूट कर बाहर आया है।