फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the third phase the future of Mulayam Shivpal Varun Azam and Jaya are at stake

तीसरे चरण में मुलायम, शिवपाल, वरुण, आजम व जया का भविष्य दांव पर

Mon, 22 Apr 2019 09:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
In the third phase the future of Mulayam Shivpal Varun Azam and Jaya are at stake
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण की 10 में से 9 सीटों पर गठबंधन से सपा के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रसपा के शिवपाल सिंह यादव, वरुण गांधी, आजम खां, जयाप्रदा, राजवीर सिंह, सलीम शेरवानी व इमरान प्रतापगढ़ी जैसे दिग्गजों के सियासी कौशल का इम्तिहान होगा। 

विज्ञापन


इस चरण में जिन 10 सीटों पर चुनाव है, वे सपा का गढ़ मानी जाती रही हैं। सपा इनमें से नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है, एकमात्र आंवला सीट बसपा के कोटे में हैं। पिछली बार मोदी लहर में सपा ने इन दस सीटों में से मैनपुरी, बदायूं व फिरोजाबाद में जीत हासिल की थी। शेष सात सीटें भाजपा के पास थी। इस लिहाज से भाजपा के साथ ही सपा की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा के सामने जहां अपनी पुरानी स्थिति को बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं सपा अपने गढ़ को अभेद्य बनाने के प्रयास में है। 
विज्ञापन


मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव फिर चुनाव मैदान में हैं। यह उनका पुराना गढ़ है। फिरोजाबाद में शिवपाल सिंह का मुकाबला मौजूदा सपा सांसद व सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव से है। रामपुर सीट पर भी मुकाबला रोचक है। यहां सपा के फायरब्रांड नेता आजम खां को भाजपा की जयाप्रदा टक्कर दे रही हैं। इसी तरह बरेली सीट पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को कांग्रेस के प्रवीण कुमार ऐरन और सपा के भगवत शरण गंगवार से चुनौती मिल रही है। पीलीभीत सीट पर भाजपा के वरुण गांधी का सपा के हेमराज से सीधा मुकाबला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं में सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को भाजपा की संघ मित्रा मौर्य व कांग्रेस के सलीम शेरवानी से टक्कर मिल रही है। धर्मेंद्र इस सीट से 2009 व 2014 में सांसद चुने गए हैं। बदायूं सीट पर सपा का 1996 से कब्जा है। एटा में भी इस बार रोचक चुनावी जंग है। यहां के मौजूदा सांसद व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह की सपा के कुंवर देवेंद्र सिंह से सीधी टक्कर है। 
 

1.76 करोड़ मतदाता, 120 उम्मीदवार

तीसरे चरण की दस सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार शाम थम गया। इन सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। यूपी में करीब 1.76 करोड़ मतदाता 120 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें करीब 95.5 लाख पुरुष और 80.9 लाख महिला मतदाता हैं। 

 

आचार संहिता उल्लंघन में जयाप्रदा पर एक और रिपोर्ट

आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में केमरी थाने में जयाप्रदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जयाप्रदा पर यह चौथा मुकदमा है। 

 

कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू ने एक रैली में कहा कि चुनाव में ऐसा छक्का मारो कि मोदी, योगी व भाजपा देश की बाउंड्री से बाहर हो जाएं। बोले- चौकीदार गरीब के नहीं, अंबानी के घर के बाहर खड़ा है। राहुल गांधी ने चौकीदार को चोर साबित करने का काम किया है। 

 

साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं- मस्जिद स्वीकार है, बाबर नहीं

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को कहा कि बाबर बाहर से आया था, यहां उसका कोई अस्तित्व नहीं है। लिहाजा उसके नाम से राम जन्मभूमि में मस्जिद नहीं हो सकती। हमें मस्जिद स्वीकार है, लेकिन बाबर नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed