Lucknow: लोकसभा के 'दंगल' पर मायावती की नजर, पार्टी प्रभारियों की बुलाई बैठक, निकाय चुनाव का फूंकेंगी बिगुल
सभी दल निकाय चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। बसपा ने इस पर अपनी रणनीति तैयार करने के लिए कमर कस ली है। बसपा प्रमुख मायावती पार्टी मुख्यालय पर अपने सिपहसालारों के साथ मंथन करेगी। निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
विस्तार
सदस्यता अभियान शुरु करने पर मंथन
बसपा ने सदस्यता अभियान शुरू किया था पर अपेक्षित परिणाम न आने के कारण इसे बीच में ही बंद करना पड़ा। बसपा ने सदस्यता शुल्क भी दो सौ रुपये रखा था। माना जा रहा है कि यह अभियान इसलिए भी नहीं चल पाया। बैठक में इस पर भी मंथन होगा कि क्या अभियान दोबारा चलाया जा सकता है।
मायावती इस बैठक में सभी प्रभारियों के लक्ष्य भी तय करेंगी। कहा जाएगा कि वे सर्वसमाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को बसपा से जोड़ें। खास तौर से युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाए। इसके साथ ही जिस तरह से इमरान मसूद ने बसपा ज्वॉइन की है, उसी प्रकार कुछ और मुस्लिम कद्दावर नेताओं को बसपा की ओर लाया जाए। क्षेत्रवार इसका निर्धारण होगा।