फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the Prakshshastri entrance exam, there will be questions from the Constitution as well as Ramayana and Mahabharata

Lucknow News: प्राक्शास्त्री प्रवेश परीक्षा में संविधान के साथ रामायण व महाभारत से होंगे सवाल

Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
In the Prakshshastri entrance exam, there will be questions from the Constitution as well as Ramayana and Mahabharata
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की 20 अप्रैल को प्रस्तावित प्राक्शास्त्री (11वीं कक्षा) प्रवेश परीक्षा में भारतीय संविधान के साथ रामायण, महाभारत व भारतीय दर्शन से सवाल पूछे जाएंगे। एक घंटे की परीक्षा में परीक्षार्थियों को 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के दो अंक निर्धारित हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 20 को विश्वविद्यालय के लखनऊ सहित अन्य शहरों में बने 13 केंद्रों पर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के निदेशक सर्व नारायण झा के अनुसार, प्रवेश परीक्षा में प्रमुख रूप से संस्कृत व्याकरण, शब्दरूप, धातुरूप, संधि, गीता पुराण, संस्कृत के प्रमुख ग्रंथ और उनके लेखक के संबंध में प्रश्न पूछे जाएंगे। भारतीय संस्कृति, आश्रम, धर्मलक्षण व संस्कार से भी सवाल होंगे। भारतीय संविधान में वर्णित मूल अधिकार व मूल कर्तव्य, समसामयिक घटानाएं, सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण, वर्कशक्ती, सामान्य गणित, सामान्य हिंदी व अंग्रेजी से भी सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed