फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the advanced diploma course, you can study engineering along with business

Lucknow News: एडवांस डिप्लोमा कोर्स में व्यावसायिक के साथ इंजीनियरिंग की भी कर सकेंगे पढ़ाई

Mon, 25 Aug 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
In the advanced diploma course, you can study engineering along with business
एडवांस डिप्लोमा कोर्स में व्यावसायिक के साथ इंजीनियरिंग की भी कर सकेंगे पढ़ाई
लखनऊ। इंजीनियरिंग संस्थानों की तर्ज पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भी दो से तीन वर्षीय एडवांस डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारी है। औद्योगिक मांग के आधार पर शुरू होने वाले नए कोर्स के जरिये विद्यार्थी व्यावसायिक के साथ ही इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई कर सकेेंगे। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

व्यावसायिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजकीय आईटीआई के विद्यार्थियों को अभी तक व्यावसायिक से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य में इन्हें इंजीनियरिंग क्षेत्रों में परिपक्व बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी है। यही वजह है कि प्रशिक्षण महानिदेशालय ने औद्योगिक और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर नए पाठ्यक्रमों की डिजाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, डीजीटी ने इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित की है। सीटीएस से जुड़े नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आठवीं पास के साथ ही 10 वीं व 12 वीं की शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। सीआईटीएस में सीटीएस अप्रेंटिसशिप, डिप्लोमा व डिग्री की शैक्षिक योग्यता तय की गई है। डिप्लोमा में 10वीं पास जबकि, एडवांस डिप्लोमा में 12 वीं पास की योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं, पीजी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए स्नातक और परास्नातक की योग्यता तय की गई है। शॉर्ट टर्म और एडवांस स्किलिंग में औद्योगिक मांग के आधार पर योग्यता निर्धारित करने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed