{"_id":"671807402fd629f2a60433e6","slug":"in-support-of-the-demands-intellect-purification-havan-was-performed-after-sunderkand-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107418-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मांगों के समर्थन में सुंदरकांड के बाद किया बुद्धि शुद्धि हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मांगों के समर्थन में सुंदरकांड के बाद किया बुद्धि शुद्धि हवन
Wed, 23 Oct 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
इकौना तहसील परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
इकौना (श्रावस्ती)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इकौना तहसील परिसर में मंगलवार अपनी मांगों के समर्थन में अनूठी तरह से विरोध जताया। अपनी मांगों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ के बाद शासन प्रशासन के लिए बुद्धि शुद्धि हवन पूजन भी किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च भी निकाला।
भाकियू कार्यकर्ता मध्यांचल सचित विनोद शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में बीती 15 अक्तूबर से इकौना तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। मांगों के प्रति प्रशासन द्वारा बरती जा रही उपेक्षा से नाराज हो कर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना स्थल पर सुंदर कांड का पाठ किया। इसके समापन पर प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ पूजन भी हुआ। इसके बाद शांति मार्च निकाल रहे कार्यकर्ताओं को क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तहसील गेट पर ही रोक दिया। प्रदेश महामंत्री उमाशंकर मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि 24 अक्तूबर तक किसानों की सभी न्यायोचित मांगे नहीं मानी गई तो प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका जाएगा।
दूसरी तरफ प्रशासन ने किसानों के धरना प्रदर्शन को पूरी अवैधानिक करार दिया है। एसडीएम इकाना ओम प्रकाश ने बताया कि कार्यकर्ता तहसील परिसर में बिना किसी अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, मंडल सचिव सोम शर्मा, स्वामी दयाल पटेल, राम चंद्र यादव, विजय कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुधा पांडेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता माैजूद रहे।